Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिम्स के जूनियर चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ली, ड्यूटी पर लौटे
    Breaking News Headlines झारखंड

    रिम्स के जूनियर चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ली, ड्यूटी पर लौटे

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड के रांची में सरकारी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) के जूनियर चिकित्सकों ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में की जा रही अपनी हड़ताल शुक्रवार को वापस ले ली है और फिर से काम शुरू कर दिया है।

     

    रिम्स के चिकित्सकों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला ऐसे समय में किया है जब उच्चतम न्यायालय ने देशभर में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से काम पर वापस लौटने की बृहस्पतिवार को अपील की थी। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि ‘‘न्याय और औषधि’’ को रोका नहीं जा सकता। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया था।

     

    रिम्स के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”चिकित्सक आज से काम पर लौट आए हैं। उन्होंने उच्चतम न्यायालय की अपील और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद अपनी ‘काम बंद’ हड़ताल वापस ले ली है।’’

    रिम्स के जूनियर डॉक्टर 13 अगस्त से हड़ताल पर थे और उन्होंने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) तथा विशेष सर्जरी इकाइयों में काम का बहिष्कार किया था।

    चिकित्सकों ने अपनी बांह पर तब तक काली पट्टी बांध कर काम करने का फैसला किया है, जब तक कोलकाता की महिला चिकित्सक की हत्या के दोषियों को सजा नहीं मिल जाती।

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का अर्धनग्न शव सम्मेलन कक्ष में मिला था।

    इस घटना के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई: भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है
    Next Article भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने भाजपा रैली में जा रहे वाहनों को रोकने का किया विरोध

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.