Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर छोलाबेड़िया के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News झारखंड

    24 घंटे बिजली की मांग को लेकर छोलाबेड़िया के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    24 घंटे बिजली की मांग को लेकर छोलाबेड़िया के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

    https://youtu.be/0ZSiguxhj4I

    छोलाबेड़िया के ग्रामीणों ने कहा – मात्र मुश्किल से 2 घंटे बिजली मिलती है

    बागडेहरी/जामताड़ा:  सरकार हर गांव, हर मोहल्ला में बिजली से जगमगाने की बात तो करती है।पर इन दिनों देखा जाए तो आज भी कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अनेकों गांव में कईयों दिन तक बिजली गुल हो जाती है।जिससे आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आपको बता दें मंगलवार को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोड़ा बेड़िया पंचायत के छोलाबेड़िया गांव के ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने एक स्वर में हाथ उठाकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण नारायण घोष, मंतोष पाल, राजीव मंडल, सोयलेन घोष ,पंकज घोष ,सुमन घोष ,पलाश घोष, कांचन घोष ,प्रणव पाल, मधुसूदन पातर सहित आदि ग्रामीणों ने कहा आजादी के 72 साल बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधा जैसी बिजली की सुविधा छोलाबेड़िया के ग्रामीणों को ठीक से नसीब नहीं हो रही है।ग्रामीणों को 24 घंटा बिजली नहीं मिलती है।ग्रामीणों ने कहा मुश्किल से मात्र 2 घंटा बिजली नसीब होती है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सरकार तो 24 घंटे बिजली की बात करती है पर बिजली विभाग की लापरवाही से सरकार की योजना धरातल पर नहीं उतर रही है । ग्रामीणों ने कहा आए दिनों बिजली गुल रहने से कामकाज में परेशानी उठानी पड़ती है ।वहीं छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में भी प्रतिकूल असर पड़ता है।छात्र/ छात्राओं का पठन-पाठन भी बाधित हो जाता है ।जिससे छात्रों के भविष्य पर कुप्रभाव पड़ता है। यही नहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से दीपोत्सव पर्व जिसमें रोशनी से पुरा गांव ,मोहल्ला जगमगगाना चाहिए। इस तरह के पर्व में प्रखंड के अनेकों गांव को ढिबरी का सहारा लेना पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरह से लोगों को अंधेरा में पर्व मनाना पड़ा ।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं नहीं तो जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    बिजली है।पर नियमित नहीं है ।इसके लिए खेद है । दीपोत्सव के दौरान कुंडहित पावर हाउस के पावर ट्रांसफर में खराबी होने की वजह से रोटेशन में बिजली दिया गया है। विभाग के द्वारा नियमित रूप से बिजली बहाल करने का शीघ्र ही प्रयास किया जा रहा है।
    राकेश कुमार ,कनीय अभियंता, बिजली विभाग ,कुंडहित।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाकड़ाशोला से जीतूहीड़ तक सड़क मरम्मतिकरण का विधायक ने किया शिलान्यास
    Next Article बीडीओ ने किया लाईसेंसधारी के कागजातों का सत्यापन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.