Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने वी.सी से की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा, बोले- एक भी सुयोग्य बालिका योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने वी.सी से की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा, बोले- एक भी सुयोग्य बालिका योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने वी.सी से की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा, बोले- एक भी सुयोग्य बालिका योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे

    प्रखंडवार 8वीं से 12वीं कक्षा में नामांकित छात्राओं तथा स्कूल/कॉलेज में अध्ययनरत 18 एवं 19 आयु वर्ग के बालिकाओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई

     

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ वी.सी के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, बीईईओ, महिला पर्यवेक्षिका वी.सी से जुड़े ।

     

     

    राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा आर्थिक सहयोग करते हुए ड्रॉप ऑउट रोकने को लेकर संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रु. और 10वीं, 11वीं, और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं 18 या 19 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सरकार की ओर से एकमुश्त अनुदान स्वरूप 20,000 रुपये दिए जाते हैं।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा प्रखंडवार सरकारी स्कूलों में 8वीं से 12वीं तक नामांकित छात्राओं, तथा स्कूल/कॉलेज में अध्ययनरत 18 एवं 19 आयु वर्ग के बालिकाओं की संख्या के विरूद्ध प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के प्राचार्य यह प्रमाण पत्र समर्पित करेंगे कि उनके विद्यालय के सभी सुयोग्य बालिकाओं को योजना से आच्छादित किया गया है । सभी सीडीपीओ को अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत कॉलेजों में भी अध्ययनरत 18 या 19 आयु वर्ग की बालिकाओं के पुन: सत्यापन का निर्देश दिया गया ताकि उन्हें भी एकमुश्त 20,000 रू. की सहयोग राशि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रदान की जा सके।

     

     

    समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले का कुल लक्ष्य 55,000 के विरूद्ध अबतक सभी प्रखंडों से 32784 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 10830 आवेदन जांचोपरांत समाज कल्याण कार्यालय में जमा किया गया है शेष 21954 आवेदन प्रखंड अंतर्गत परियोजना कार्यालय में सत्यापित किए जा रहे हैं। शेष छूटे हुए बालिकाओं से आवेदन प्राप्त करने हेतु सभी सीडीपीओ एवं बीईईओ को एक सप्ताह का समय दिया गया तथा आपस में समन्वय बनाते हुए योजना में शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि एक भी सुयोग्य बालिका योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रह जाए इसका विशेष ध्यान रखेंगे अन्यथा संबंधित सीडीपीओ, बीईईओ एवं स्कूल के प्राचार्य की जबावदेही तय की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट-यूजी पर न्यायालय की टिप्पणी केंद्र के रुख की पुष्टि करती है, सत्य की सदैव जीत होती है: प्रधान
    Next Article मोदी ने राज्यपालों से केंद्र-राज्य के बीच महत्वपूर्ण सेतु बनने का आग्रह किया

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.