Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड के राज खरसावां में आज प्रातः काल हुई रेल दुर्घटना जिसमें 2 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड के राज खरसावां में आज प्रातः काल हुई रेल दुर्घटना जिसमें 2 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है….

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड के राज खरसावां में आज प्रातः काल हुई रेल दुर्घटना जिसमें 2 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है और 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। अपुष्ट सूचना के अनुसार छह लोगों की मृत्यु और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने इस रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा घायलों के बेहतर इलाज की अपेक्षा की। उन्होंने इस रेल दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 20-20 लाख का मुआवजा और घायलों को 5-5 लाख का मुआवजा देने की रेल मंत्रालय से मांग की।
    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि वर्तमान केंद्र सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रेल मंत्री बनने के बाद सिर्फ जुलाई के एक महीने में पूरे देश में 07 रेल दुर्घटनाएं हो चुकी है जो क्रमशः इस प्रकार है-पहली रेलदुर्घटना 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई ,दूसरी रेल दुर्घटना 19 जुलाई को गुजरात के वलसाड में हुई , तीसरी रेल दुर्घटना 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई, चौथी रेल दुर्घटना 21 जुलाई को राजस्थान के अलवर में हुई , पांचवी रेल दुर्घटना 21 जुलाई को ही बंगाल में हुई ,छठी रेल दुर्घटना 29 जुलाई को बिहार में हुई सातवीं रेल दुर्घटना 30 जुलाई को आज झारखंड के राज खरसावां में हुई। यह रेल मंत्री के निकम्मे पन और रेल मंत्रालय के कुप्रबंधन का प्रत्यक्ष सबूत है। अब तो बहुत हो गया आखिर रेल मंत्री इस्तीफा कब देंगे। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जब रेल मंत्री थे तब सिर्फ एक रेल दुर्घटना हुई थी और उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। और आज बेशर्मी की हद है कि एक ही महीने में लगातार साथ रेल दुर्घटनाएं होने के बावजूद रेल मंत्री इस्तीफा देने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेल मंत्री जी प्रत्येक व्यक्ति की मौत मायने रखती है उनके मरने के बाद पूरा एक परिवार असहाय हो जाता है और उजड़ जाता। लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं से तो ऐसा लगता है कि अब प्रत्येक व्यक्ति को रेल में बैठने से पहले अपना जीवन बीमा करा लेना होगा। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अश्विनी वैष्णव से तुरंत रेल मंत्री के पद से इस्तीफे की मांग की है। घायलों के बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था करवाने का आदेश देने के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
    उन्होंने इस रेल दुर्घटना की एनआई ए से जांच कराने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनियमित राशन वितरण के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
    Next Article एक्सएलआरआइ में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के नए सत्र की हुई शुरुआत, पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की औसत उम्र है 43 साल

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.