पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का हर घर खटाखट कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सोमवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री सत्यम सिंह जी के निर्देशानुसार हर घर खटाखट एवं पंचायत चलो वार्ड चलो कार्यक्रम की पूर्वी विधानसभा स्तरीय शुरुआत पूर्वी विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव शुभम सुखला के नेतृत्व की गई,कार्यक्रम में झारखंड गठबंधन सरकार द्वारा साढ़े चार सालों में किए गए कल्याणकारी कार्यों के संकलन पोस्टर एवं फॉर्म को विमोचित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्वी जिला युवा कांग्रेस कमिटी के महासचिव कुलदीप सिंह, गोलमुरि प्रखंड युवा कांग्रेस कमिटी के अद्यक्ष पंकज उपाध्याय, निक्कू सिंह, रमेश कुमार,बिट्टू यादव, लव सिंह, प्रमोद रजक, रिशु कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।