Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निगम कार्यालय पर फुटकर दुकानदारों का रोषपूर्ण प्रदर्शन,समर्थन में उतरे एआईवाईएफ,एआईएसएफ
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    नगर निगम कार्यालय पर फुटकर दुकानदारों का रोषपूर्ण प्रदर्शन,समर्थन में उतरे एआईवाईएफ,एआईएसएफ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय :तमाम फुटकर दुकानदारों को नगर निगम से आईडी कार्ड दिया जाय,जिस स्थल या क्षेत्र में दुकान चलाते हैं वहां सुरक्षित स्थान मुहैया कराई जाए,डेंगू महामारी के रोकथाम के लिए अस्थाई निदान किया जाए और नियमित रूप से पूरे नगर निगम क्षेत्र में फॉगिंग कराया जाए,ट्रैफिक संचालन के लिए नो एंट्री ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया जाए सहित विभिन्न मांगों को लेकर फुटकर दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया ।
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय के आह्वान पर फुटकर दुकानदारों का क्रांतिकारी जत्था पावर हाउस से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगर मंत्री टुनटुन दास,पूर्व उपमेयर राजीव, रंजन,एआईवाईएफ के जिला संयोजक अभिनव कुमार अकेला के नेतृत्व में ट्रैफिक चौक होते हुए अंबेडकर चौक,कचहरी चौक, नवाब चौक के रास्ते जमकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचा वहां।पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगर मंत्री टुनटुन दास, पूर्व डिप्टी मेयर राजीव रंजन,एआईवाईएफ के जिला संयोजक अभिनव कुमार अकेला ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा मनमाने तरीके से फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की वाजिब समस्याओं को लेकर कोई भी ठोस कदम उठाने में विफल है।पूरे नगर वासी समस्याओं से परेशान हैं। चारों तरफ जानबूझकर लूट मचाने के उद्देश्य से नगर की सड़कों को तोड़ दिया गया है। नाला जाम रहता है,आए दिन इस वजह से लोग परेशान रहते हैं,दुर्घटनाएं होती रहती है।नगर निगम क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित रूप से स्वच्छता अभियान नहीं चलाया जा रहा है।जिस कारण गत वर्ष भी नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ो लोग डेंगू के मरीज हो गए,दर्जनों लोग डेंगू महामारी के कारण मर गए बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन के कान पर जों तक नहीं रेंगा। इन जन समस्याओं को दूर करने के बजाय नगर निगम प्रशासन निजी गुंडो के दम पर गरीब कमजोर किसी तरह अपना जीवन यापन करने वाले फुटकरों के ऊपर तानाशाही रवैया दिखा रहे हैं।इसे इसके खिलाफ चरणबद्ध आर-पार का संघर्ष जारी रहेगा।आंदोलन के दौरान सभा को एआईएसएफके जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार,राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान,एआईवाईएफ के जावेद,मोहम्मद सुल्तान अंजली कुमारी,मोहम्मद वसीम,अंजली देवी,विश्वनाथ महतो,कुणाल,रफीक,मोहम्मद इदरीस,अशोक ठाकुर ने संबोधित किया। आंदोलन के बाद 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त के साथ सौंदर्यपूर्ण वार्ता किया गया।वार्ता के दौरान मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की की जा रही कार्रवाई को स्थगितकर ने का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा बैद्यनाथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करे : काले
    Next Article अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की लेख प्रतियोगिता के लिए मुकेश मित्तल को मिला प्रथम पुरस्कार

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.