Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

    पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। अगर पेड़- पौधे नहीं होंगे तो प्राणियों पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि गणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

     

    75 वर्षों से मनाते आ रहे हैं वन महोत्सव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों से हम वन महोत्सव मनाते आ रहे हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि शुरुआत के वन महोत्सव में जो पौधे लगे होंगे, वे वर्तमान समय में किस स्थिति में होंगे। वन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित करने का एक बड़ा अभियान है । ऐसे में हम सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लें, ताकि पर्यावरण में जो असंतुलन पैदा हो रहा है उसे नियंत्रित कर सकें।

     

    एक वक्त था जब झारखंड में वृक्षारोपण की कोई जरूरत नहीं थी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल- जंगल और जमीन झारखंड की पहचान रही है। एक ऐसा भी वक्त था, जब राज्य में चारों ओर घने जंगल थे । हर तरफ हरियाली ही हरियाली थी। उसे दौरान यहां वृक्षारोपण की कोई जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन, जैसे-जैसे विकास की ओर बढ़ते गए, जंगलों पर खतरा पैदा होता गया । उद्योग -धंधे का विस्तार, बड़े पैमाने पर खनन कार्य होने और , पूल -पुलिया सड़कों का जाल बिछने समेत कई अन्य कारणों से बड़े पैमाने पर पेड़ काटे गए । जहां जंगल हुआ करते थे, वहां कंक्रीट के जंगल बन गए। प्राकृतिक व्यवस्था में हस्तक्षेप का सीधा असर पर्यावरण पर पड़ा। प्रकृति का संतुलन बिगड़ने से आज हमें तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए सभी को आगे आना होगा, तभी पर्यावरण के साथ अपने जीवन को सुरक्षित रख पाएंगे।

     

     

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, श्री इरफान अंसारी एवं श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कई विधायकगण, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पीसीसीएफ श्री संजय श्रीवास्तव समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुराग गुप्ता ने संभाला डीजीपी का पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं, ट्रांसफर-पोस्टिंग को पारदर्शी बनाने पर जोर
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने एन एच का मामला उठाया

    Related Posts

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    May 12, 2025

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    May 12, 2025

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.