Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने “जनजातीय एटलस” का विमोचन किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने “जनजातीय एटलस” का विमोचन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने “जनजातीय एटलस” (TRIBAL ATLAS OF JHARKHAND) का विमोचन किया*
    =======================
    *★ “जनजातीय एटलस” का शोध कार्य और अध्ययनों में भरपूर उपयोग किया जा सकेगा*

    *– रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड*
    ======================
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में जनजातीय शोध संस्थान झारखण्ड द्वारा “जनजातीय एटलस” (TRIBAL ATLAS OF JHARKHAND) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान रांची अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा “जनजातीय एटलस” का प्रकाशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के सभी जनजातीय समुदायों से संबंधित आंकड़े, ग्राफ, मैप आदि का एटलस के रूप में एक स्थान पर उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सूचनाओं का भविष्य में जनजाति योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन, शोध कार्य एवं अन्य अध्ययनों में भरपूर उपयोग किया जा सकेगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने “जनजातीय एटलस” के प्रकाशन की सफलता एवं लोकप्रियता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी जनजातीय समुदायों के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक जनांकिकी संबंधी आधार सामग्री एवं आंकड़ों का संकलन अत्यंत ही विशिष्ट एवं लाभप्रद है। यह प्रकाशन निश्चित रूप से राज्य की जनजाति कल्याण की योजनाओं के निर्माण करने तथा उनके क्रियान्वयन में सहायक होगी।

    *इस अवसर पर कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के निदेशक श्री रणेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजर्जर भवन के नीचे बैठने को विवश है नवडीहा के नौनीहाल
    Next Article युवाओं को रोजगार देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है:रघुवर दास

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.