Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाति जनगणना पर बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने खोया आपा, आरजेडी की महिला विधायक पर भड़के
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    जाति जनगणना पर बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने खोया आपा, आरजेडी की महिला विधायक पर भड़के

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जाति जनगणना पर बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने खोया आपा, आरजेडी की महिला विधायक पर भड़के

     

    पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में जाति आधारित गणना पर सफाई दे रहे थे। इस दौरान विपक्षी दल के नेता हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण नीतीश कुमार बोल नहीं पा रहे थे। गुस्से में नीतीश कुमार ने मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। आज महिला होकर बोल रही हो।

     

    नीतीश कुमार ने क्या कहा-
    नीतीश कुमार के इस बयान पर सदन में हंगामा और बढ़ गया। विपक्षी दल के नेताओं ने इसका विरोध किया। नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि बोल रही हो, फालतू बात। इन लोगों ने किसी महिला को आगे बढ़ाया है क्या? पांचवीं के बाद मैंने महिलाओं को पढ़ाया है। इसलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अरे ऐसे ही बोल रहे हैं… अरे क्या हुआ… सुनोगे नहीं, हम तो सुनाएंगे… (जाति गणना के बारे में) और अगर आप नहीं सुनिएगा तो ये आपकी गलती है। आप समझ लीजिए। ये हम चाह रहे थे कि लोग समझें… एक-एक चीज को हमने लागू कर दिया, जो-जो हमने तय किया था।

     

    नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए हैं
    नीतीश कुमार के बयान पर आरजेडी विधायक रेखा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ महिला उत्थान की बात करते हैं और वहीं दूसरी तरफ इस तरह का बयान देते हैं। हम लोग समझते हैं कि वो बुजुर्ग हो गए है। अब और क्या ही कह सकते हैं। इसके बाद रेखा देवी रोने लगीं।

     

     

    किस बात को लेकर हंगामा
    दरअसल, विपक्षी दल आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर विपक्षी विधायक वेल में घुस गए और जोरदार हंगामा करने लगे। विपक्ष के हंगामे से नाराज स्पीकर नंद किशोर यादव ने कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इस दौरान मार्शलों और विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार ने आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेज दिया है। हंगामे के बीच नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के निर्देश और पहल पर दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखण्ड के 27 कामगारों की हुई घर वापसी, सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    Next Article रांची के मैकलुस्कीगंज में एनआइए की रेड

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.