गुरु पूर्णिमा के दिन ॐ कांवरिया सेवा संघ टाटानगर के शिविर का होगा उद्घाटन : पप्पू सिंह
गुरु पूर्णिमा के दिन ॐ कांवरिया सेवा संघ टाटानगर के शिविर का होगा उद्घाटन 14 वर्षों से चली आ रही सेवा को इस बार और बेहतर बनाएंगी उक्त बातें संवाददाता सम्मलेन में ॐ कांवरिया सेवा संघ टाटानगर के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कही ” उन्होंने कहा की 14 वर्षो से बांका जिले के सुइया पहाड़ पर शिव लोक (घुटिया)जाने वाले रास्ते में कांवरिया के सेवा के लिए हर वर्ष शिविर का आयोजन किया जाता है हर वर्ष व्यवस्था में सुधार किया जाता है | विगत दो माह से पंडाल बनाने कार्य किया जा रहा है जो अब बनकर तैयार है
श्री सिंह ने कहा कि कांवरिया के भेष में असमाजिक तत्व पर CCTV कमरे के मदद से नजर रखा जायेगा। २१ से पूर्णिमा के दिन शिविर का उद्घाटन कौशल किशोर सिंह के हाथो किया जायेगा
श्री सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की जमीन हम वहा ले चुके है | धर्मशाला का कार्य भी चालू है
कांवरिया के सेवा के लिए सुबह 4:30 से की व्यवस्था शुरू हो जाएगी उसके बाद नाश्ता और फिर लंगर की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी हमारे स्वयंसेवक तीनों शिफ्ट में कांवरिया की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं खाना दोपहर , रात , में और रात में सोने की उत्तम व्यवस्था की जायेगी |
अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि कांवरिया की सेवा के लिए ट्रक यहां से खाद्य सामग्री लेकर रवाना हो चुकी है कल जामताड़ा से तथा फिर बिहार के बेगूसराय से भी ट्रक में जरूर की सामान्य आएगी
ॐ कांवरिया सेवा संघ के संरक्षक धनंजय सिंह ने कहा की सेवा शिविर छोटे पैमाने पर शुरू किया गया था लेकिन आज के समय में अपना सेवा के लक्ष्य को पूरा कर रही है
उन्होंने कहा कि इस बार स्वच्छता,दवा व्यवस्था , भोजन इत्यादि पर खास ध्यान दिया जायेगा | खासतौर पर कांवरिया के सेवा हेतू डॉ की खास व्यवस्था के साथ मसाज की भी सुविधा शिविर में उपलब्ध है बिहार -झारखण्ड से आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह है की शिविर में आकर सेवा का मौका प्रदान करें |
कांवरिया सेवा संघ टाटा नगर निरतंर काम कर रही है
21जुलाई से 16 अगस्त तक भंडार गृह चलेगा | संस्था की और से संध्या आरती व पूजा सबकी पूरी व्यवस्था की गयी है |
अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि
संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष पप्पू सिंह संरक्षक धनंजय सिंह चंचल लकड़ा राम जी एम बी राव अरुण जी उपस्थित थे