Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” के तहत विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा कोई भी फॉर्म निर्गत नहीं हुआ है,कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें जिलावासी:उपायुक्त
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” के तहत विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा कोई भी फॉर्म निर्गत नहीं हुआ है,कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें जिलावासी:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” के तहत विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा कोई भी फॉर्म निर्गत नहीं हुआ है,कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें जिलावासी:उपायुक्त

    आज दिनांक 13.07.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जामताड़ा जिलेवासियों को सूचित करते हुए कहा कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्गत संकल्प ज्ञापांक 1406 दिनांक 01.07.2024 के आलोक में राज्य सरकार द्वारा 21-50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजनान्तर्गत “मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” प्रारम्भ किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना *”मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना”* का सभी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर पंचायत के शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से फार्म भराये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि विभाग एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय से किसी प्रकार का फार्म निर्गत नहीं किया गया है।

    उन्होंने अपील कर कहा है कि भविष्य में विभाग द्वारा सूचना या फार्म प्राप्त होने पर उक्त योजना से संबंधित फार्म वितरण निःशुल्क संबंधित कार्यालय से आमजन प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिलेवासी अफवाहों पर ध्यान न दें, अगर कोई ऐसा कृत्य करता है, तो उसकी सूचना सीधे हमें दें, उनके ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    वहीं उन्होंने इस संबंध में स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन को इस योजना के नाम पर गलत प्रचार प्रसार, अवैध रूप से फार्म वितरण आदि की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धारा के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी रैली में गोली लगने से घायल हुए ट्रंप लेकिन हालत ‘ठीक’: चुनाव:प्रचार अभियान दल
    Next Article डॉ संजय गिरि के प्रयास से चाकुलिया के बड़ामारा गांव में आयोजित निःशुल्क शिविर में 5 डॉक्टरों की टीम ने किया 616 मरीजों का ईलाज

    Related Posts

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    August 4, 2026

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    August 4, 2026

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    महाराष्ट्र सरकार की सराहनीय पहल: स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.