Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का दौर जारी, बन्ना गुप्ता बोले- अब अपने स्तर पर बुनियादी जरुरतें पूरी कर सकेंगे अस्पताल प्रबंधन
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का दौर जारी, बन्ना गुप्ता बोले- अब अपने स्तर पर बुनियादी जरुरतें पूरी कर सकेंगे अस्पताल प्रबंधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का दौर जारी, बन्ना गुप्ता बोले- अब अपने स्तर पर बुनियादी जरुरतें पूरी कर सकेंगे अस्पताल प्रबंधन

    रांची: पंचम झारखंड विधानसभा को गठित हुए साढ़े चार साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है. इस दौरान राज्य ने तीसरी बार सरकार को बनते देखा. अब जनता के बीच जाने की बारी है. विधानसभा चुनाव सिर पर है. लिहाजा, हेमंत सोरेन के कैबिनेट में शामिल मंत्री रेस हो गये हैं. 8 जुलाई को राजभवन में शपथ लेने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है.

     

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेपाल हाऊस स्थित ऑफिस में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि इस बार सीएचसी, पीएचसी, अनुमंडल और जिला स्तर के अस्पतालों को विशेष वित्तीय अधिकार देने की व्यवस्था की है. इसके लिए कैबिनेट की सहमति से अलग से एक अरब रुपये. का बजटीय उपबंध किया है. ऐसा होने से अस्पतालों की सभी छोटी-मोटी बुनियादी जरूरतों को उसी स्तर पर पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए विभागीय स्तर की लंबी चौड़ी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.

     

     

     

    वहीं, झामुमो कोटे से मंत्री बने मिथिलेश ठाकुर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जारी जल जीवन मिशन के काम में तेजी लाने की बात कही. उन्होंने शपथ लेने के बाद विश्वास जताने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया था. इसके अलावा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री इरफान अंसारी आज ही अलग-अलग समय पर पदभार ग्रहण करेंगे. कुछ मंत्रियों की ओर से अब तक पदभार ग्रहण करने के बाबत शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. वैसे सबसे ज्यादा नजर पहली बार मंत्री बने इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह के अलावा बैद्यनाथ राम पर रही. बैद्यनाथ राम पूर्व में भाजपा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

     

     

     

    दरअसल, 31 जनवरी को हेमंत सोरेन के जेल जाने और 28 जून को जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की राजनीति ने एक बार फिर करवट ली है. पांच माह बाद चंपाई सोरेन फिर से मंत्री बन गये हैं. इस कार्यकाल में हेमंत सोरेन दोबारा सीएम बने हैं. उन्होंने पहली बार अपने 11 विधायकों को मंत्री बनाकर अपने कैबिनेट को संपूर्ण आकार दिया है. आगामी विस चुनाव के मद्देनजर मंत्रियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ गयी है. उन्हें छोटे कार्यकाल में परफॉर्म करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जन आंदोलन बना : लोकसभा अध्यक्ष
    Next Article भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह कदमा मंडल के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.