Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुसूचित जनजाति, जाति आवासीय विद्यालय दुलाडीह में आज उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत 525 बच्चों के बीच साइकिल का हुआ वितरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अनुसूचित जनजाति, जाति आवासीय विद्यालय दुलाडीह में आज उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत 525 बच्चों के बीच साइकिल का हुआ वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुसूचित जनजाति, जाति आवासीय विद्यालय दुलाडीह में आज उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत 525 बच्चों के बीच साइकिल का हुआ वितरण

    जामताड़ा: अनुसूचित जनजाति, जाति आवासीय विद्यालय दुलाडीह में उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र/छात्राओं को ‘उन्नति का पहिया’ निःशुल्क साईकिल वितरण (वित्तीय वर्ष 2023-24) हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश कुमार पासवान सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण के द्वारा किया गया। वहीं इस दौरान साइकिल वितरण करते हुए माननीय विधायक एवं उपायुक्त द्वारा साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि “उन्नति का पहिया” निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से छात्र एवं छात्राओ को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी। वे आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे।

    वहीं उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी बच्चों को साइकिल वितरण को लेकर शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें, साइकिल मिलने से अब बच्चों को काफी सहूलियत होगी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है। इसका अवश्य लाभ लें, एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना एवं जिला का नाम रोशन करें।

    वहीं इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 213 छात्र एवं 312 छात्राओं, कुल 525 साइकिल का वितरण किया गया। वहीं बताया गया कि जामताड़ा प्रखंड का साइकिल वितरण योजना के तहत कुल 2146 लक्ष्य प्राप्त है।

    इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री प्रवीण चौधरी, बीईईओ, बीडब्लूओ सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेता नीरज सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से संबंधित बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.