Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री समेत पूरे भारत ने टी20 विश्व कप जीतने पर टीम को दी बधाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री समेत पूरे भारत ने टी20 विश्व कप जीतने पर टीम को दी बधाई

    News DeskBy News DeskJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री समेत पूरे भारत ने टी20 विश्व कप जीतने पर टीम को दी बधाई

     

     

    नयी दिल्ली, 29 जून ( भाषा ) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं और अलग अलग क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए उसके ‘हार नहीं मानने के जज्बे ’ की तारीफ की है ।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिकेटरों ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है ।

    उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘‘ चैम्पियंस । हमारी टीम ने शानदार अंदाज में टी20 विश्व कप जीता । हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है ।’’

    उन्होंने कहा ,‘‘ 140 करोड़ से अधिक भारतीय क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं । उन्होंने मैदान पर कप जीता और गांवों, सड़कों पर करोड़ों भारतीयों के दिल ।’’

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर लिखा ,‘‘ टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई । कभी हार नहीं मानने वाले भाव से टीम ने कठिन परिस्थितियों का बखूबी सामना करके पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । फाइनल में जीत असाधारण था । बहुत अच्छा प्रदर्शन । हमें आप पर गर्व है ।’’

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,‘‘ सूर्या क्या शानदार कैच लपका । रोहित यह जीत आपकी कप्तानी की बानगी है । राहुल , मुझे पता है कि टीम इंडिया को आपके मार्गदर्शन की कमी खलेगी । शानदार भारतीय टीम ने देश को गौरवान्वित किया है ।’’

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लिखा ,‘‘ इस ऐतिहासिक उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं ।’’

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप में भारत की जीत से पूरा देश आहलादित है । भारतीय टीम को क्रिकेट कौशल, दृढता और जुझारूपन दिखाने के लिये बधाई ।’’

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिछाई, अभिनेता अजय देवगन, रवीना टंडन, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर ने भी टीम को बधाई दी है ।

    प्रधानमंत्री समेत पूरे भारत ने टी20 विश्व कप जीतने पर टीम को दी बधाई राष्ट्रपति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article20 विश्व कप चैम्पियन, किंग कोहली ने कहा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा
    Next Article भगवानपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने इंडिया मार्का चापाकाल करीब 10 दिनों से खराब रहने से प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय आने जाने वाले लोगों को पानी के लिए करना पड़ रहा है परेशानी का ।

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.