Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. के. के. सिंह ने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा के कार्यों को बखूबी किया: रघुवर दास राज्यपाल उड़ीसा
    Breaking News Headlines ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    स्व. के. के. सिंह ने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा के कार्यों को बखूबी किया: रघुवर दास राज्यपाल उड़ीसा

    News DeskBy News DeskJune 28, 2024Updated:June 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. के. के. सिंह ने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा के कार्यों को बखूबी किया: रघुवर दास राज्यपाल उड़ीसा

    जमशेदपुर: रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के पेट्रन व इस शहर के जाने माने समाजसेवी स्व. के. के. सिंह ने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा के कार्यों को बखूबी किया, जिसका परिणाम आज सामने है कि लोग उनकी स्मृतियों के साथ यहां इस रक्तदान शिविर में जुड़े हैं। निजी जीवन में कोई कितना भी बड़ा हो इसकी कोई चर्चा नहीं होती, लेकिन सामाजिक जीवन के आपके छोटे से छोटे योगदान को भी समाज याद रखती है।

     

     

    उक्त विचार उड़ीसा के राज्यपाल श्री रघुवर दास ने यहां साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होने आशा व्यक्त किया कि उनके नाम पर होने वाले सामाजिक कार्यों को उनका परिवार इसी तरह आगे बढाते रहेगा, जिससे मानवता के सेवा कार्यों से जरुरतमंदों को लाभ मिलेगा। आज यहां रेड क्रॉस भवन में स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ में श्री दास के साथ श्री कृष्ण सिंहा संस्थान के संस्थापक महासचिव हरबल्लभ सिंह आरसी, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, टाटा मोटर्स के पूर्व जी.एम. मानस मिश्रा, राजकिशोर सिंह, अनील ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर तथा स्व. के. के. सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

     

     

     

    कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष व रक्तदान शिविर के संयोजक विकास सिंह ने किया। उड़ीसा के राज्यपाल श्री रघुवर दास ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का अन्य अतिथियों के साथ उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान किया। संध्या 5 बजे तक चले रक्तदान शिविर में 178 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए रबीन्द्र नाथ चौबे, बीएनपी गुप्ता, रामबाबू तिवारी, राम उदय प्रसाद सिंह, एसडीएसएम स्कूल के चेयरमैन दिवाकर सिंह, के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की संरक्षक एवं स्व. के. के. सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह, निदेशक रश्मि सिंह, उषा सिंह, देवानन्द सिंह, सिद्धनाथ दुबे, धर्मेन्द्र प्रसाद भारत चौधरी प्रमोद कुमार अशोक भारती मानगो से बबलू जी

     

    एवं शहर के अनेकों गणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं को पुष्प गुच्छ प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया, जिनके नेतृत्व में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर के समापन पर रेड क्रॉस की ओर से रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी दिवाकर सिंह द्वारा के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं शिविर संयोजक विकास सिंह को स्मृति चिन्ह व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

     

    *भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 29 जून से तीन दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जायेगा। 29 जून शनिवार को प्रातः 11 बजे से नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा तथा नेत्र रोगियों के आंखों की जांच दोपहर 1 बजे नेत्र चिकित्सक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। 30 जून को उपयुक्त पाये गये नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया,

     

     

     

    डॉ. राशि एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा तथा 1 जुलाई को इन सभी नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर उन्हें चश्मा व दवा प्रदान कर विदा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों से आग्रह किया है कि वे जरूरतमंद नेत्र रोगियों को शिविर तक पहुंचने में मदद करें*

    स्व. के. के. सिंह ने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा के कार्यों को बखूबी किया: रघुवर दास राज्यपाल उड़ीसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनशोधन मामले में हेमंत सोरेन को मिली जमानत, जेल से रिहा
    Next Article मोतिहारी के नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय ऐथ्लैटिक्स प्रतियोगिता आयोजित।

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.