Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूल व पंचायत भवनों में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब का कैंप आयोजित करने का दिया गया निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्कूल व पंचायत भवनों में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब का कैंप आयोजित करने का दिया गया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्कूल व पंचायत भवनों में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब का कैंप आयोजित करने का दिया गया निर्देश

    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक(DLRC) बैठक आयोजित की गईं। बैठक में एलडीएम ने वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की चौथी तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें जानकारी दी गई कि वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंको ने साल दर साल 49.05 % के विरुद्ध 49.64% की उपलब्धि प्राप्ति की। कुल 8,40,021 प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता में से 53555 शून्य राशि में खोला गया और आधार सीडिंग प्रतिशत 88.49% रहा ।

    उप विकास आयुक्त ने सरकार केंद्रित योजनाओं के अनुपालन में बैंको को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होने पांच मुख्य बिन्दुओं जैसे की प्राथमिकता क्षेत्र में कृषि ऋण में सुधार, जमा साख में वृद्धि, मुद्रा योजना और PMEGP एवं PMFME योजनाओं में सभी बैंकों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र ऋण संवितरण सुनिश्चित करने को कहा जिससे जिले का अनुपात और भी बेहतर हो सके। साथ ही उन्होंने अभी चल रहे CITIZENS CHOICE APY कार्यक्रम (05 जून से 31 जुलाई 2024 तक) के सफलतापूर्वक संचालन के निर्देश दिए ।

    बैंक अधिकारियों को लंबित/स्वीकृत आवेदन जिसका संवितरण शेष है, सरकारी योजनाओं के आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करने की बात कही गई। उन्होंने बैंकों को संवेदनशील होकर योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ बैंकों का प्रदर्शन प्रायोरिटी सेक्टर में काफी कम है जिसमें सुधार की जरूरत बताई गई और शहरी निकाय के सहयोग से फुटपाथ विक्रेताओं के लिए ऋण वितरण कैंप मोड में त्वरित करने का भी निर्देश दिया।

    बैंको को बढ़- चढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने की बात कही गई। सरकार केंद्रित योजनाओं के ऋण के संदर्भ में बैंको से कहा की ऐसे आवेदक जो योजना की बारिकी नहीं समझते है उन्हें उचित जानकारी दें, आवेदनों का रिजेक्शन तर्कसंगत हो। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय के बच्चों के बीच, पंचायत भवन आदि में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब के कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में डीएम जीआईसी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अल्का पन्ना, आरबीआई, रांची के प्रतिनिधि श्री रोशन कुमार घिरीया, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम समेत आमंत्रित सभी सदस्य, सभी बैंकों के समन्वयक शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article कलम की सुगंध झारखंड मंच पर ऑन लाइन कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.