Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑनलाइन गेम से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के द्वारा महिलाओं के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    ऑनलाइन गेम से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के द्वारा महिलाओं के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऑनलाइन गेम से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के द्वारा महिलाओं के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा आज गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था “ऑनलाइन गेम्स के बढ़ते दुष्प्रभाव : बच्चों और युवाओं पर । ”
    इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर काउंसलर और आईटी सेक्टर में काम करने वाली श्रद्धा अग्रवाल जी थी। अतिथि वक्ता के तौर पर अधिवक्ता ममता सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता जी उपस्थित थी ।

    इस गोष्ठी का शुभारंभ संगठन मंत्र और मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी अतिथि वक्ताओं का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
    तत्पश्चात स्वागत भाषण दिया स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की सहसचिव डॉक्टर अनीता शर्मा ने । उन्होंने उपस्थित अतिथियों से भी सबों का परिचय कराया। ग्राहक पंचायत के लक्ष्य , अब तक के किये गए कार्य और विषय प्रवेश पर अपनी बात रखी स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की उपाध्यक्ष एंजेला उपाध्याय जी ने ।
    तत्पश्चात ऑनलाइन गेम्स के विषय पर बोलते हुए डॉक्टर सुमनलता ने कहा कि वीडियो गेम खेलने की आदत के कारण बच्चे समाज से कटते जा रहे हैं और मनुष्य बनने की जगह रोबोट बनते जा रहे हैं जो समाज के लिए खतरे का संकेत है।

     

     

    अधिवक्ता ममता सिंह ने कहा कि अभी तक कोई कानून तो नहीं बना है पर ऑनलाइन गेम्स के हानि से हम सभी परिचित हैं और गृहिणियों का परम दायित्व है कि वह अपने परिवार के युवाओं को बच्चों को इससे दूर रखें ।
    मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित श्रद्धा अग्रवाल जी ने बताया कि वीडियो गेम्स खेलना एक लत की तरह है जिससे एक विशेष प्रकार का हार्मोन जन्म लेता है जो आनंद की अनुभूति कराता है ।ऐसी स्थिति में जरूरी है कि सबसे पहले हम अभिभावक अपने इस आदत पर नियंत्रण करें ।अगर हम मोबाइल से दूरी रखेंगे और वीडियो गेम्स नहीं खेलेंगे तो निस्संदेह पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित होगा ।

     

     

     

    इस विषय पर छात्र अभिषेक ,छात्रा मुस्कान और ऋचा ने भी अपनी बातें रखीं।
    कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख आरती श्रीवास्तव विपुला जी ने।
    धन्यवाद ज्ञापन किया पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह जी ने ।
    इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम की उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा , प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी, चंदन जायसवाल , संगीता मिश्रा , रूबी झा ,पुष्पांजलि पाठक, रीना परितोष, कुसुम सिंह, नीतू सिंह, मीरा गुप्ता ,बबली सिंह उपस्थित थे।व्यवस्था पक्ष में अंकेश भुईंया,राज ओझा , राहुल ओझा का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग का 4 जुलाई बृहस्पतिवार को 109 वा रक्तदान शिविर का आयोजन
    Next Article बर्मामाइंस गुरुद्वारा : गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व और बंटा लंगर

    Related Posts

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    May 25, 2026

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.