Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NET-NEET में गड़बड़ी पर कांग्रेस आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    NET-NEET में गड़बड़ी पर कांग्रेस आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    NET-NEET में गड़बड़ी पर कांग्रेस आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी
    नई दिल्ली. NEET और NET की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज पूरे देश में प्रदर्शन करेगी. देश के कई हिस्सों में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे.

     

    NEET,नर्सिंग घोटाला ,मध्य प्रदेश में तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पार्टी भोपाल में धरना प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, जितु पटवारी समेत कई नेता शामिल होंगे. बाकी देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का हल्लाबोल होगा.

     

     

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पेपर लीक की प्रथा को हास्यास्पद बताया है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल यानी गुरुवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था. राहुल ने कहा था कि हिंदुस्तान में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी या तो उसे रोक नहीं पा रहे या रोकना ही नहीं चाहते. बीजेपी शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर और शिक्षा माफियाओं की लैबोरेटरी बन गए हैं. बीजेपी सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. INDIA गठबंधन ऐसा कभी नहीं होने देगा.

     

     

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन, इजराइल-गाजा युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन पेपर लीक को नहीं रोक पा रहे या फिर इसे रोकना नहीं चाहते हैं. राहुल ने ये भी दावा किया कि बीजेपी और RSS के लोगों ने शिक्षण संस्थाओं कब्जा कर लिया है. जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान : कुरान जलाने के आरोपी को थाने से निकालकर भीड़ ने जिंदा जलाया
    Next Article World Cup 2024: DLS मेथड से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.