Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म रिव्यू: हद से ज्यादा बोर फिल्म- इश्क विश्क रिबाउंड
    Headlines सिनेमा

    फिल्म रिव्यू: हद से ज्यादा बोर फिल्म- इश्क विश्क रिबाउंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    फिल्म रिव्यू: हद से ज्यादा बोर फिल्म- इश्क विश्क रिबाउंड
    दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन की यह डेब्यू फिल्म है, जिनकी एक्टिंग आपको थोड़ी-बहुत किम शर्मा की याद दिला सकती है. वहीं बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाने वाले जिबरान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म है. इनके अलावा रोहित सराफ और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

     

     

    फिल्म की पूरी कहानी इन चारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रोहित सराफ ‘राघव’, पश्मीना रोशन ‘सान्या’, जिबरान खान ‘साहिर’ और नायला ग्रेवाल ‘रिया’ की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में राघव, सान्या और साहिर बचपन के जिगरी दोस्त हैं और बड़े होने के साथ-साथ साहिर और सान्या की दोस्ती प्यार में बदल जाती है. उधर, राघव को अपने कॉलेज की एक लड़की रिया से प्यार हो जाता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब साहिर और सान्या का ब्रेकअप हो जाता है और राघव-सान्या एक दूसरे के करीब आ जाते हैं. अब सवाल ये उठता है कि अगर राघव-सान्या एक दूसरे प्यार करने लगते हैं, तो साहिर और रिया का क्या होगा. अगर आप ये सोच रहे हैं कि राघव-सान्या के बाद साहिर-रिया के बीच प्यार पनपने लगेगा, तो आपकी सोच कितनी सही है… ये जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाकर पूरी फिल्म देखनी होगी.

     

     

    वैसे, फिल्म काफी छोटी है, क्योंकि इसमें सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है. इसलिए 2 घंटे के अंदर आप फिल्म देखकर सिनेमाघर से बाहर निकल जाएंगे. वैसे फिल्म की कहानी नई नहीं है, लेकिन फिल्म के अंत में आपको थोड़ी सा ट्विस्ट देखने को जरूर मिलेगा, जिसकी आप पूरी फिल्म में कल्पना नहीं करेंगे. फिल्म का पहला हाफ थोड़ा इंटरेस्टिंग है, लेकिन सेकेंड हाफ काफी बोर करता है. फिल्म की कहानी भी काफी स्लो हो जाती है.

     

     

    वैसे, फिल्म में आपको देहरादून की खूबसूरती जरूर देखने को मिलेगी. फिल्म की शूटिंग मुंबई और देहरादून में की गई है, लेकिन ज्यादातक सीन देहरादून में ही शूट किए हैं. डायरेक्शन की बात की जाए तो निपुण धर्माधिकारी ने अच्छा काम किया है. अभिनय की बात करें तो चारों मुख्य किरदारों ने आपको रोहित सराफ और पश्मीना रोशन की एक्टिंग ज्यादा पसंद आएगी. वहीं, जिबरान और नैला ग्रैवाल ने भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है. रोचक कोहली और अनु मलिक के संगीत हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो: पतंजलि योग समिति के योगाचार्य अर्जुन शर्मा द्वारा लगाया योग अभ्यास शिविर
    Next Article पाकिस्तान : कुरान जलाने के आरोपी को थाने से निकालकर भीड़ ने जिंदा जलाया

    Related Posts

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.