Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में करेगी वृहद योग शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में करेगी वृहद योग शिविर का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में करेगी वृहद योग शिविर का आयोजन,  महिला पतंजलि योग समिति के योग गुरु कराएंगे सामूहिक योगाभ्यास, बताएंगे स्वस्थ जीवन का मंत्र।

    जमशेदपुर। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को होने वाले इस महाआयोजन को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में वृहद योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

     

    जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस निमित्त, बुधवार को बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर के द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ओर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं तैयारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बस्ती विकास समिति के द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।

     

     

    जिसके तहत एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह 5:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इस शिविर में पुर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से प्रशिक्षित योग गुरु लोगों को महत्वपूर्ण योगाभ्यास कराएंगे। इसके साथ ही योग हमारे जीवन के लिए कितना और क्यों महत्वपूर्ण है, इस बात की भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न योगिक क्रियाएं एवं व्यायाम कर सभी को स्वस्थ रहने का मंत्र प्रदान किया जाएगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि बस्ती विकास समिति का यह प्रयास है कि शहरवासियों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए। अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि इस वर्ष का थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ निर्धारित किया गया है। वहीं, योग शिविर में शामिल होने हेतु लोगों को विभिन्न माध्यमों से आमंत्रित किया गया है। समिति ने लोगों से सुविधा हेतु अपने साथ योगा मैट अथवा चादर लाने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद में बड़ा सड़क हादसा,कार और हाइवा डंफर में जोरदार टक्कर
    Next Article दिल्ली जल संकट: आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हल नहीं निकलने पर 21 जून से करेंगी अनशन

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.