Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली जल संकट: आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हल नहीं निकलने पर 21 जून से करेंगी अनशन
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली जल संकट: आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हल नहीं निकलने पर 21 जून से करेंगी अनशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली जल संकट: आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हल नहीं निकलने पर 21 जून से करेंगी अनशन

    नयी दिल्ली: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी।

    आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है इसलिए दिल्ली जल संकट से जूझ रही है ।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘कल हरियाणा ने दिल्ली के लिए 613 एमजीडी के बजाए 513 एमजीडी पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए है। इसका अर्थ है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।’’

    आतिशी ने कहा कि लोग एक ओर भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें जल संकट का भी सामना करना पड रहा है।

     

     

    उन्होंने कहा,‘‘ मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जल संकट के संबंध में पत्र लिखा है और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है। अगर दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो मैं 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी।’’

     

     

    आतिशी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार को कई पत्र लिखे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में करेगी वृहद योग शिविर का आयोजन
    Next Article ओडिशा के बालासोर शहर में दुसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.