Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आजसु पार्टी के नेता सह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के होर्डिंग जलाने के मामले में सतरह वर्ष बाद भाजपा और भाजमो नेता हुए बरी ।
    सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह
    सतरह वर्ष पूर्व तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री आजसु के नेता चंद्र प्रकाश चौधरी की मानगो गोलचक्कर में तस्वीर लगी होर्डिंग्स को जलाने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह सहित सात भाजपा और भाजमो नेता को न्यायिक दंडाधिकारी पूजा लाल की अदालत ने लम्बी चली बहस के बाद बरी कर दिया गया ।

     

     

    सतरह वर्ष पूर्व हुए मामले में बरी हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया की मानगो में बनने वाली मानगो पेयजल आपूर्ति योजना में तत्कालीन सरकार के द्वारा काफी विलंब किया जा रहा था तरह-तरह के हथकंडे अपना कर योजना को टालने का प्रयास किया जा रहा था जिसके कारण बुंद बुंद पानी के लिए छटपटा रही मानगो की जनता का जन आक्रोश फुट पड़ा था जिसके कारण कई बार लोगों ने तत्कालीन राज्य सरकार को पत्राचार कर योजना को जल्द पटल पर लाने की बात कही थी

     

     

    लेकिन स्थानीय लोगों को योजना ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा था मानगो की आक्रोशीत जनता ने तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री के कार्यालय में घुस के रूप में मनी ऑर्डर भी भेजने का कार्य किया था फिर भी कार्य नहीं शुरू होने पर लोगों ने मानगों गोलचक्कर में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का पुतला दहन किया उसी भीड़ में अज्ञात लोगों ने मानगो गोलचक्कर में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की लगी तस्वीर की होर्डिंग को आग के हवाले कर दिया था जिससे आक्रोशित होकर आजसु पार्टी के तात्कालिक जिलाअध्यक्ष चंदेश्वर पांडे ने भाजपा नेता विकास सिंह, विजय तिवारी,भाजमो नेता मुकुल मिश्रा एवम् सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा के गंगा प्रसाद साहू , जगदीश सिंह मुंडा नीलकमल शेखर को अभियुक्त बनाते हुए मानगो थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था ।

     

     

     

    सतरह वर्ष चले मुकदमे में आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता राजहंस तिवारी एवं संजीत सरकार ने बहस कर सभी पर लगे आरोप को निराधार बताया । आजसु पार्टी की ओर से कोई भी नेता अथवा समर्थक न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ प्रमाण नहीं दे पाया जिसके कारण आज सभी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया । बरी होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हमेशा होती है और यह पहला मुकदमा नहीं आम लोगों को हक अधिकार दिलवाने के कारण दो दर्जन से अधिक मुकदमा उनके ऊपर दर्ज हैं। लेकिन भारत के संविधान और कानून पर उन्हें भरोसा है जहां सत्य की हमेशा जीत होती है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर के कोयल नदी नहाने के दौरान डूबने से बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत
    Next Article कुलदीप सिंह गिल बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान बने

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.