Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोप फ्रांसिस जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पादरी, एआई के खतरे से करेंगे आगाह
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पोप फ्रांसिस जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पादरी, एआई के खतरे से करेंगे आगाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पोप फ्रांसिस जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पादरी, एआई के खतरे से करेंगे आगाह

    पोप फ्रांसिस कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) से भलीभांति वाकिफ हैं लेकिन उनकी चिंता एआई के तेजी से बढ़ते दायरे को लेकर है और इसीलिए वह इस मुद्दे को जी7 शिखर सम्मेलन जैसे विशाल मंच पर रखने जा रहे हैं।

    पिछले वर्ष पोप फ्रांसिस की एक ‘डीपफेक’ तस्वीर प्रसारित हुई थी, जिसमें वह एक सफेद रंग की मोटी जैकेट पहने हुए नजर आए थे।

     

     

    पोप फ्रांसिस दक्षिणी इटली में होने वाले इस वार्षिक सम्मेलन में शुक्रवार को जी7 नेताओं को संबोधित करेंगे। फ्रांसिस इस सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पादरी होंगे।

    पोप इस अवसर का उपयोग उन देशों और वैश्विक निकायों के साथ मिलकर करना चाहते हैं, जो ओपनएआई के चैटजीपीटी चैटबॉट द्वारा शुरू किए गए ‘जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के इस्तेमाल के बाद एआई के सिलसिले में मजबूत सुरक्षा उपायों पर जोर दे रहे हैं।

    ‘जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ एक प्रकार की कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक है, जो किसी चित्र, ऑडियो और सिंथेटिक डेटा सहित विभिन्न प्रकार के कॉन्टेंट को बनाने में मदद करती है।

     

     

    अर्जेंटीना के रहने वाले पोप ने इस वर्ष अपने वार्षिक शांति संदेश में भी एआई का उचित रूप से इस्तेमाल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि करुणा, दया, नैतिकता और क्षमा जैसे मानवीय मूल्यों से रहित तकनीक का अनियंत्रित विकास बेहद खतरनाक हो सकता है।

     

     

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने फ्रांसिस को आमंत्रित किया और उनकी भागीदारी की घोषणा की। जॉर्जिया जानती हैं कि पोप की प्रसिद्धि और नैतिक अधिकार के कारण एआई को लेकर व्यापक चिंता और शांति व सामाजिक न्याय को लेकर उनकी प्राथमिकताओं का संभावित प्रभाव पड़ेगा।

    टोरंटो विश्वविद्यालय के एक राजनीतिक वैज्ञानिक जॉन किर्टन ने कहा, ” पोप बहुत ही खास हस्ती हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट से आईटीबीपी के दो जवान घायल
    Next Article अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचा

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.