Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचा
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचा

    फजलहक फारूकी और नवीन उल हक की धारदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को सात विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बनाई।

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी (16 रन पर तीन विकेट) और नवीन (चार रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पीएनजी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई।

     

     

    इसके जवाब में अफगानिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 15.1 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाकर जीत दर्ज की। गुलबदिन नैब ने 36 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

    तीन मैच में तीन जीत से छह अंक के साथ अफगानिस्तान ग्रुप सी से सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। सहमेजबान वेस्टइंडीज (छह अंक) पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है। इसके साथ ही 2021 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाला न्यूजीलैंड प्रतियोगिता से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। टीम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रही है और अभी उसके अंकों का खाता भी नहीं खुला है।

     

     

    न्यूजीलैंड की टीम अपने अंतिम दो मैच अब युगांडा और पीएनजी के खिलाफ खेलेगी जो महज औपचारिकता के मुकाबले हैं।

    राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद फारूकी ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट चटकाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वह अब तक टूर्नामेंट में 11.2 ओवर में 42 रन देकर 12 विकेट चटका चुके हैं।

    फारूकी के तेज गेंदबाजी जोड़ीदार नवीन ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 2.5 ओवर में चार रन देकर दो विकेट चटकाए। सेमो कामिया के रन आउट के साथ 19.5 ओवर में पीएनजी की पारी सिमट गई।

    अफगानिस्तान ने अगर 25 अतिरक्त रन नहीं दिए होते तो पीएनजी की हालत और खराब होती। इसमें 13 रन वाइड के भी शामिल हैं।

    अफगानिस्तान के गेंदबाज टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और उनके खिलाफ अब तक एक बार भी 100 रन भी नहीं बने हैं। टीम ने इससे पहले युगांडा को 16 ओवर में 58 और न्यूजीलैंड को 15.2 ओवर में 75 रन पर समेटा था।

    पीएनजी की ओर से किपलिन डोरिगा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज टोरी ऊरा (11) और एलेई नाओ (13) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

     

     

    लक्ष्य का पीछा करने उतरे अफगानिस्तान की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर में 22 रन तक ही अच्छी फॉर्म में चल रहे अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज (11) और इब्राहिम जादरान (00) के विकेट गंवा दिए।

    जादरान को कामिया जबकि गुरबाज को नाओ ने बोल्ड किया।

    गुलबदिन ने हालांकि मोहम्मद नबी (नाबाद 16) के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोप फ्रांसिस जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पादरी, एआई के खतरे से करेंगे आगाह
    Next Article कुवैत अग्निकांड : कोच्चि हवाई अड्डे पर भारतीयों के पार्थिव शरीर लेने का इंतजार कर रहे परिजन

    Related Posts

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.