Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव खत्म होते ही एक्शन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    चुनाव खत्म होते ही एक्शन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चुनाव खत्म होते ही एक्शन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों और जेएसएससी के अध्यक्ष के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, सरकारी पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, समय सीमा में पूरी हो चयन प्रक्रिया

    सभी नियुक्तियों में नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का हर हाल में हो पालन: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

     

     

     

     

    चुनाव खत्म होते ही मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंत्रालयों में लगातार बैठक करते रहे
    फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों के ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
    बैठक में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य सितंबर माह 2024 के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश पदाधिकारियों दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहर वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में यातायात नियंत्रण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

     

     

     

    केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी रखी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य को आगे बढ़ाएं

    बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि मुख्य डाकघर डोरंडा के अधीन लगभग 4 डिसमिल जमीन की उपयोगिता फ्लाईओवर निर्माण में होगी, इस हेतु पोस्ट मास्टर जनरल के साथ वार्ता हुई है, उन्होंने विभाग को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के समक्ष रांची एवं अन्य शहरों में ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी रखी गई। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विभाग द्वारा रांची में इंटरनल रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव पर कार्य प्रारंभ कर चुकी है।

     

     

     

    दूसरी बैठक में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों और जेएसएससी के अध्यक्ष के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, सरकारी पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, समय सीमा में पूरी हो चयन प्रक्रिया

    मुख्यमंत्री ने जेएसएससी को सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया सितंबर महीने तक पूरी कर लेने का दिया निर्देश और कहां कि जेएसएससी को प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन में पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरतने का कड़ा निर्देश दिया अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को दी

     

     

     

    जेएसएससी ने मुख्यमंत्री को बताया- आयोग द्वारा आठ प्रतियोगिता परीक्षाओं के जरिए लगभग 35 हज़ार पदों पर नियुक्ति के लिए चल रही है चयन प्रक्रिया

    मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक ने बताया- झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह में होगा शुरू

    मुख्यमंत्री ने कहा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
    प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन में अनियमितता और पेपर लीक का मामला सामने आने पर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

    सभी नियुक्तियों में नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का हर हाल में हो पालन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी ने जम्मू कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की, आतंक रोधी क्षमताओं के पूर्ण इस्तेमाल का निर्देश दिया
    Next Article असली जादू देखनी हो तो फिल्म “फूली” देखिए

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.