Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असली जादू देखनी हो तो फिल्म “फूली” देखिए
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    असली जादू देखनी हो तो फिल्म “फूली” देखिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    असली जादू देखनी हो तो फिल्म “फूली” देखिए

    जादू और जादूगर तो हमने बहुत देखे हैं ..फूलों को कबूतर बना देना… किसी लड़की को गायब कर देना.. लेकिन एक असली जादूगर आपके शहर के नजदीकी सिनेमा घर में आया हुआ है। जी हां आज मैं बात कर रहा हूं फिल्म फूली का। बहुत बार हमारी शिकायत होती है कि कुछ अच्छी मूवी आए जिसे परिवार सहित देखा जा सके। जो हमारे जीवन को बदलने का भी काम करे। जो हमारे सोए हुए आत्मविश्वास को जगाने का काम करे।

     

    फूली पहाड़ों के आंचल में रहने वाली एक ऐसी लड़की की कहानी है जो खूब पढ़ना चाहती है। इतना कि बहुत बड़ा अधिकारी बन सके। परिस्थितियों के कारण उसकी पढ़ाई रूक जाती है तभी उसके जीवन में प्रवेश होता है एक जादूगर का। जो जादू कर उसके भीतर दबे हुए सपनों को उड़ान भरना सिखाता है। तुम्हारे जीवन में जो जादू हो सकता है वह तुम खुद कर सकती हो। तुम्हारे लिए जादू कोई और नहीं कर सकता, तुम्हारी कड़ी मेहनत ही वह जादू पैदा कर सकती है। फूली प्रेरित होकर खूब पढ़ती है और उसके जीवन में असली जादू होता है।

     

    फूली की भूमिका अच्छे से निभाई गई है। अविनाश ध्यानी ने निर्देशन तो बखूबी किया ही है,जादूगर की भूमिका का निर्वहन भी अच्छे से किया है। कहीं न कहीं अविनाश ध्यानी समाज में असली जादू चाहते हैं जिसके लिए उन्हें खुद जादूगर की भूमिका में आना पड़ा है।
    इस फिल्म को प्रोड्यूस करने में जमशेदपुर झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार जी ने अपना योगदान दिया है मै समझता हूं कि वो समाज को बदलने,प्रेरित करने में अपनी प्रतिबद्धता महसूस करते हैं तभी इस सच्ची घटना पर उन्होंने रूचि दिखाई है। बड़ी हिम्मत की बात होती है ऐसे विषय को रोचक ढंग से समाज के सामने प्रस्तुत करना। पूरी टीम को बधाई। आशा करता हूं कि टीम आगे भी इसी तरह समाज में असली जादू करती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव खत्म होते ही एक्शन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
    Next Article दुमका के शिकारीपाड़ा में पानी के लिए हाहाकार

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.