Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड : जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड : जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

    रांची:झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से और कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आलम धन शोधन संबंधी एक मामले के सिलसिले में जेल में हैं।

    पदाधिकारी ने कहा कि आलम ने रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लिखे एक पत्र में राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा दिया।

     

     

    आलम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे अन्य पत्र में कहा, ”मैं झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से अपना इस्तीफा देता हूं। विधायक दल के नेता के रूप में कार्य करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हमेशा आभारी रहूंगा।”

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 15 मई को कांग्रेस नेता को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इससे कुछ दिन पहले ही उनके सहयोगी से जुड़े परिसरों से करीब 32 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी।

    राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले सप्ताह आलम को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी।

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने आलम के सभी चार विभागों.. संसदीय कार्य मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण कार्य मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय का प्रभार अपने हाथों में ले लिया था।

     

     

    पाकुड़ से विधायक आलम (70) को पिछले महीने केंद्रीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। धन शोधन मामले की जांच राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

    आलम अपने निजी सचिव और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल (52) और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) की गिरफ्तारी के बाद ईडी की जांच के दायरे में आए।

     

     

     

    छापेमारी के दौरान एजेंसी ने उनसे जुड़े एक फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की।

    मंत्री ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि वह “कानून का पालन करने वाले” नागरिक हैं। उन्होंने लाल की गतिविधियों से खुद को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ने अतीत में राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ भी काम किया है।

    धन शोधन की जांच राज्य ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

    ईडी ने कहा था कि मामले में ‘वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं’ के नाम सामने आए हैं और इसकी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में धारा 144 लागू, 3 प्रदर्शनकारी अरेस्‍ट
    Next Article भारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशी संस्थानों की तरह साल में दो बार प्रवेश देने की अनुमति होगी: यूजीसी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.