
* आज दिनांक 18 -10-2019 को प्रखंड फतेहपुर अन्तर्गत प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकरी श्री पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में सभी आंगनवाड़ी सेविका का साथ आसन्न विधान सभा निर्वाचन 2019में महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने से संवधित बैठक किया गया जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी सेविकाओं को महिला मतदाताओं का नाम, दिव्यांग मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु विशेष कैंप 19 एवं20 तारिक को बीएलओ का सहयोग करने का निदेश दिया गया इस बैठक में प्रखंड वाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकार ,महिला पर्यवेक्षक एवं सभी आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे .
