Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 WC 2024: भारत ने पाक के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मैच में 6 रन से हराया
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    T20 WC 2024: भारत ने पाक के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मैच में 6 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    T20 WC 2024: भारत ने पाक के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मैच में 6 रन से हराया
    नई दिल्ली. भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के बारिश से बाधित एक लो स्कोरिंग मैच में जोरदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया. एक समय मैच में ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत जाएगा और उसका जीत प्रतिशत 92 फीसदी तक चला गया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के छह ओवरों में दमदार वापसी की और एक रोमांचक मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई.

     

     

    भारत से मिले मात्र 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह (14 रन पर तीन विकेट) और हार्दिक पंड्या (24 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी. अक्षर पटेल (11 रन पर एक विकेट) और अर्शदीप सिंह (31 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया. मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान (31) शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा हालांकि कोई बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया.

     

     

    वहीं भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने मिलकर भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया. हालांकि, अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 11 ओवरों के बाद 89 रन के स्कोर पर सिर्फ तीन विकेट गंवाए थे. लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की. पाकिस्तान के लिए पहले मोहम्मद आमिर और उसके बाद हारिस रऊफ ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को समेटने में अहम भूमिका निभाई.

     

     

    भारतीय टीम ने आखिरी के सात विकेट सिर्फ 30 रनों के अंदर गंवाए. भारत के लिए ऋषभ पंत सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 31 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधातकीडीह: फास्ट एड एवं आपदा से निपटने लाइव डेमो से कम्युनिटी सेंटर रहा आकर्षण का केन्द्र
    Next Article जम्मू-कश्मीर बस हमला : आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार जयपुर के

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.