Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में हारने वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार सम्मांसद हैं: अखिलेश
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    लोकसभा चुनाव में हारने वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार सम्मांसद हैं: अखिलेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकसभा चुनाव में हारने वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार सम्मांसद हैं: अखिलेश

    लखनऊ:  विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर भाजपा पर प्रशासनिक घपले का आरोप लगाते हुए गठबंधन के पराजित उम्मीदवारों को ‘सम्मांसद’ करार दिया।

     

     

    यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने एक संदेश में लोकसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ”हम मानते हैं कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए, दरअसल वो सब भी जीते हुए ही हैं।”

    यादव ने कहा कि ”भाजपा को जो भी वोट मिला है उसका आधार जनता के वोट नहीं, बल्कि उनका प्रशासनिक तंत्र और उनकी घपलेबाजी है।”

     

     

    उन्‍होंने कहा कि ”लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनता ने ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन व सम्मान दिया है। इसीलिए ऐसे सभी जुझारू प्रत्याशियों को हम जनता के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में, किसी भी अन्य सांसद के बराबर मानते हुए, जनता द्वारा मत के रूप में उनको दिये गये सम्मान का मान करते हुए, आज से ‘सम्मांसद’ की जन-उपाधि से सुशोभित मानते हैं। आने वाला समय उनका ही होगा।”

    इससे पहले इसी संदेश में सपा प्रमुख ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा ”उत्तर प्रदेश का संदेश हम सभी से नयी उम्मीदों और नयी अपेक्षाओं का जनादेश है। इस जनादेश को हम एक नये दायित्व के रूप में स्वीकार करते हैं।”

    यादव ने कहा ‘इंडिया गठबंधन’ के सभी सांसद अपने कर्तव्य को बखूबी निभाएंगे, जनता हमारी प्राथमिकता है और सदैव रहेगी।

    उन्होंने लिखा, “ज़िम्मेदारी के इस नये अहसास के साथ उत्तर प्रदेश के इंडिया गठबंधन के समस्त ‘मत निर्वाचित’-नव निर्वाचित सांसदों को बधाई और जनसेवा व सामाजिक न्याय के मिशन के संकल्प के साथ पीडीए परिवार को और भी मजबूत करके संविधान-लोकतंत्र-आरक्षण की रक्षा-सुरक्षा के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए अनंत शुभकामनाएं!”

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ”सदैव याद रखें हर शोषित, पीड़ित, वंचित की सेवा ही हम सबका सर्वप्रथम कर्तव्य है।”

    उन्‍होंने कहा कि ”समस्त ‘मन निर्वाचित’-नवनिर्वाचित सम्मांसदों को भी बधाई! इन समस्त मन-निर्वाचित सम्मांसदों को भी जनता से जुड़े रहने और हर शोषित, पीड़ित, वंचित की सेवा में लगे रहने के लिए अनंत शुभकामनाएं!”

     

     

     

    हर वर्ग के प्रति आभार प्रकट करते हुए यादव ने कहा कि ”और एक बार फिर से प्रदेश के सभी किसान, मज़दूर, कारीगर, महिला, युवा, व्यापारी-कारोबारी, नौकरीपेशा, सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के रूप में समस्त समझदार मतदाताओं को, इन सभी ‘सांसदों’ और ‘सम्मांसदों’ को मत और मन से चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद-शुक्रिया और हृदय से आभार!”

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कुल 36 सीटें मिली जिसमें 33 सीटें भाजपा, दो उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल और एक सीट अपना दल (एस) को मिली है।

    वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीटें जीतीं जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 और सहयोगी कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। एक सीट अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख दलित नेता चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को मिली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने नौ जून को भारत की यात्रा करेंगे ‘प्रचंड’
    Next Article 9 जून को बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर होगा ब्राह्मण महाजुटान

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.