Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के तत्वाधान में द्विदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का होगा भव्य आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के तत्वाधान में द्विदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का होगा भव्य आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के तत्वावधान में द्विदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का होगा भव्य आयोजन

     

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के तत्वावधान में द्विदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 8 और 9 जून 2024 ( शनिवार और रविवार ) को बौद्ध मंदिर मैदान ( निकट राजेन्द्र विद्यालय ) , साकची के प्रांगण में किया जा रहा है ।

     

    आयोजन के हक़ार ( आमंत्रण )को घर घर तक पहुँचाने के लिये विद्यापति रथ प्रस्थान किया जा रहा है , जिससे आयोजन से सम्बंधित सूचना हर घर तक पहुँच सके । रथयात्रा समारोह के अतिथि में श्री अंजनी तिवारी ( पुलिस उपाधिक्षक ) श्री मनोज कुमार ठाकुर ( पुलिस उपाधीक्षक )शामिल हुए ।

     

    स्वागत संबोधन अध्यक्ष शिशिर झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र कर्ण ने किया । कार्यक्रम का संचालन शिव चन्द्र झा ने किया ।यह विद्यापति प्रचार रथ शहर के कोने कोने में जाकर सभी मैथिल भाषा भाषियों सहित आमजन को समारोह का हकार ( आमंत्रण ) देंगे ।यह आयोजन संध्या 5 बजे से आरम्भ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा ।इस सांस्कृतिक महाकुंभ में मैथिली के प्रसिद्ध गायिका श्रीमति पूनम मिश्रा ,श्री विकास झा और सुश्री स्वाति झा , श्री ऋषभ भारद्वाज , श्री पंकज झा , श्री शंकर नाथ झा सहित अनेक स्थानीय कलाकार भी उपस्थित रहेंगे । साथ ही उद्घोषणा एवं हास्य के लिए श्री राम सेवक ठाकुर जी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से आप सभी दर्शकों को मनोरंजन करेंगे । समारोह में आनंद मेला का आयोजन किया गया है जिसमे मैथिल ख़ान – पान सहित , विभिन्न तरह के अनेक स्टाल रहेंगे । इसबार दोनों दिन आनन्दमेला का आयोजन किया गया है । आप सभी मैथिली प्रेमियों के लिए अनेक मैथिली किताब , सी डी , केसेट , पाग , मिथिला पेंटिंग सहित अनेकानेक स्टाल रहेंगे ।जिससे आप मिथिला की पारंपरिक समान ख़रीद पायेंगे ।कार्यक्रम में आनेजाने के लिए बस की भी ब्यवस्था की गई है । आइये और इस भव्य सांस्कृतिक महाकुम्भ को अपनी गरिमामयी उपास्थिति से और भव्य मनाइए ।और सपरिवार गीत संगीत नृत्य सहित मिथिला के पारंपरिक व्यंजन का आनंद उठाइए ।

     

     

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य सहित स्वयंसेवक घर घर तक आयोजन का संदेश पहुँचाने में लगे हुए हैं । आप सभी से आग्रह जो ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आकर आयोजन को सफल बनायें । कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री शिशिर झा , महासचिव श्री सुजीत कुमार झा , कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा , उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर , पंकज रॉय,रंजीत झा बागबेड़ा ,बबलू झा, राजेश झा , शिव चंद्र झा ,अनिल झा आदित्यपुर , राजेश झा जेम्को ,पंडित बिपिन झा , धर्मेश झा लड्डुजी , दिलीप कुमार झा , शंकर नाथ झा , गोपाल जी चौधरी , सुरेश झा , राजीव रंजन , विनय कुमार चौधरी , अनिल झा गम्हारिया , बिलास झा , कैलाश झा , मिथिलेश झा , राजीव मिश्रा , राजेन्द्र कर्ण , सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग श्री अमलेश झा , प्रमोद मिश्रा , दीपक झा , अरुण कुमार झा जे सी बी , पंकज झा सोनारी , अशोक झा पंकज , निवास झा , अखिलेश झा , गोपाल झा , बिजय चंद्र झा , खगेन्द्र झा , सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग और सम्पूर्ण कार्यसमिति लगे हुए हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानकी मुंडा केंद्रीय कमिटी ने सांसद जोबा का किया स्वागत
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लगाए सैकड़ो पौधे

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.