Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे: सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे: सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे: सरयू राय

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सहयोग राय पहुंचे विजय गार्डन स्थानीय निवासी को से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे. इसके बाद विजया गार्डेन के विस्तृत परिसर में सुरक्षा मुकम्मल करने के प्रावधान किए जाएँगे. यह आश्वासन मुझे पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक तथा विजया गार्डेन सोसायटी के प्रबंध निदेशक श्री फणि महतो ने दिया है. श्री महतो फ़िलहाल सिंगापुर में हैं. उनसे मेरी बात दूरभाष पर हुई .

    जमशेदपुर पुलिस का पूरा ध्यान अभी चोरी के मामले का उद्भेदन करने, अपराधियों को पकड़ने और चोरी गई संपत्ति को बरामद करने पर है. यह होते ही विजया गार्डेन के भौगोलिक विस्तार का अध्ययन कर यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर पुलिस और प्रबंधन एक सशक्त योजना लागू करने का कार्य करेंगे.

    विधायक श्री राय ने कहा कि विजया गार्डेन जमशेदपुर की एक प्रतिष्ठित सोसायटी है जहां के निवासी प्रति माह यहाँ के प्रबंधन को एक बड़ी धनराशि जनसुविधाएँ एवं सुरक्षित जन_जीवन के लिए देते हैं. इसके बावजूद चोरी की घटनाएं होने से लोगों के मन में भविष्य को लेकर सवाल खड़ा होने लगा है. चोरी की इस घटना से सोसायटी की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है.

    चोरी का उद्भेदन करना, चोरों को पकड़ना और चोरी का माल बरामद करना तो पुलिस का दायित्व है पर इतने विशाल भूखंड पर महँगे फ़्लैट एवं भवन खरीद कर निवास करने वालों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं भरोसेमंद होना जरूरी है. ये सोसायटी के प्रबंधन के साथ ही हम सबकी भी ज़िम्मेदारी है.

    विजया गार्डेन का भौगोलिक विस्तार और आवागमन के रास्तों के सार्वजनिक उपयोग की विशेष परिस्थिति के मद्देनज़र यहाँ की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए विशेष उपाय करने होंगे. प्रबंधक के सिंगापुर से लौटने के बाद इस पर गंभीर पहल होगी.

    मैं सोमवार को चोरी के भुक्तभोगी परिवार से विजया गार्डेन जाकर मिला. उन्होंने अपना पूरा डुप्लेक्स घुमाकर चोरों की कारगुज़ारियाँ दिखाया. चोरों ने निकलते वक्त अपने कुछ कपड़े और कुछ अन्य निशान छोड़े हैं जो शायद पुलिस की जांच में मददगार साबित हों। मैने विजय गार्डन से ही दोबारा वरीय पुलिस अधीक्षक से बात की और खोजी श्वान दल का उपयोग करने का सुझाव दिया जिसे उन्होंने अविलंब स्वीकार किया. भुक्तभोगी परिवार की दास्तान सुनने के बाद इस निष्कर्ष पर मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि विजया गार्डेन में न केवल सुरक्षा व्यवस्था लचर है बल्कि यहाँ के प्रबंधन कर्मी भी सक्रिय नहीं है. प्रबंधन कर्मियों को जितनी सक्रियता बरतनी चाहिए उसका घोर अभाव है. वे संवेदनशील नहीं है.

    मुझे लगता है कि विजया गार्डेन की सुरक्षा केवल सोसायटी प्रबंधन पर नहीं छोड़ा जा सकता. इसमें जमशेदपुर पुलिस को भी सक्रिय भूमिका निभानी पड़ेगी. संतोष की बात है कि जिला पुलिस के आला अधिकारी और सोसायटी के प्रबंध निदेशक भी इसके लिए तैयार हैं. उम्मीद है कि विजया गार्डेन की यह घटना शहर की सभी आवासीय परिसरों एवं सोसायटियों के लिए सुरक्षा प्रबंधन की नई राह खोलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार 3.0 के स्वागत में भव्य उत्सव की तैयारियों में जुटी सनातन उत्सव समिति
    Next Article कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना की तैयारियां जोरों पर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.