Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना की तैयारियां जोरों पर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना की तैयारियां जोरों पर

    News DeskBy News DeskJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना की तैयारियां जोरों पर

    लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी मुख्यालय ‘24 अकबर’ रोड के परिसर में टेंट लगाया गया है। वहां कूलर की व्यवस्था भी की गई है। कांग्रेस समर्थक पार्टी की इन तैयारियों को ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत की स्थिति में जश्न की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कल मतगणना के दिन सतर्क रहने को कहा है। साथ ही गड़बड़ी की शिकायत के लिए नंबर भी जारी किए हैं।

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बयान जारी कर कहा है, ”पिछले दिनों हम सबने देखा कि भाजपा के नेता और उनकी सरकार चुनाव के दौरान लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करते हैं। इसलिए कल वोटों की गिनती के समय हमें सतर्क और सावधान रहना होगा।” बयान में आगे कहा गया है, ”दिल्ली में कांग्रेस का Monitoring Center 24 घंटे खुला रहेगा। अगर जनता को लगता है कि कहीं गड़बड़ी हो रही है तो मोबाइल पर उसे रिकॉर्ड कर लें। हम मोबाइल नंबर जारी कर रहे हैं, उस पर वो तुरंत भेजें। साथ में काउंटिंग सेंटर का नंबर और लोकसभा क्षेत्र की जानकारी लिखकर भेजें।”

    राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ की बैठक
    बता दें कि एग्जिट पोल जारी होने के अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी पार्टी उम्मीदवारों, विधायक दल के नेताओं और पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने काउंटिंग के दिन सतर्क रहने एवं धांधली की किसी भी तरह की कोशिश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था।

    कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना की तैयारियां जोरों पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे: सरयू राय
    Next Article भारत को ‘विकसित’ बनाने के लिए स्केल, स्कोप और स्टैंडर्ड पर तेजी से काम करना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.