Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार 3.0 के स्वागत में भव्य उत्सव की तैयारियों में जुटी सनातन उत्सव समिति
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मोदी सरकार 3.0 के स्वागत में भव्य उत्सव की तैयारियों में जुटी सनातन उत्सव समिति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी सरकार 3.0 के स्वागत में भव्य उत्सव की तैयारियों में जुटी सनातन उत्सव समिति दिन में भगवा होली और शाम में आतिशबाजी, भगवा नाईट का होगा आयोजन

    केंद्र में मोदी सरकार की प्रचंड बहुमत से वापसी का दावा कर रहे मीडिया एवं एजेंसियों के ओपीनियन पोल से गदगद भाजपा समर्थक 4 जून को जश्न मनाने को तैयार हैं. सनातन उत्सव समिति ने मंगलवार को साकची श्रीराम पथ स्थित हनुमान मन्दिर के समक्ष भगवा होली और आतिशबाजी का ऐलान किया है.

     

    मतगणना के लाईव प्रसारण के लिए समिति ने बड़े एलईडी स्क्रीन का प्रबंध किया है. रुझान ज्यों ज्यों भाजपा की सीटों में तब्दील होते जाएंगे ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ता साकची में आमजनों के बीच लड्डू वितरण करेंगे. सनातन उत्सव समिति ने एक नामचीन हलवाई को एक क्विंटल लड्डू का ऑर्डर कर दिया है. मंगलवार दोपहर से साकची हनुमान मन्दिर कार्यालय के समक्ष सनातन उत्सव समिति के सदस्य और भाजपा समर्थकों का जुटान होगा.

     

     

    इस दौरान 51 किलो भगवा अबीर से कार्यकर्ता होली खेलेंगे. शाम को महा आरती के आयोजन के उपरांत भव्य आतिशबाजी की जायेगी. संबंधित जानकारी सनातन उत्सव समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में संस्थापक चिंटू सिंह ने दिया. मंगलवार के आयोजन को लेकर सनातन उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

     

     

    जिसमें सदस्यों के मध्य विभिन्न जिम्मेदारीयां तय की गयी. बैठक में विशेष रूप से चिंटू सिंह, वीर सिंह, नवीन तिवारी, अंकित आनंद, ललित राव, कुलदीप सिंह, मुस्कान गोराई, मनीष शर्मा, राहुल दुर्गे, सूरज ओझा, सूजल कुमार, हर्ष अग्रवाल, हृतिक चौबे, रोहित सिंह, अमृत सिंह, साहिल पति, सौरव दुर्गे, सन्नी सिंह, लक्की, राहुल, सौरव राम, अमन सिंह, अरिन विरेन, विक्की, रितिक सहित अन्य मौजूद रहें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“बालकृष्ण भट्ट जयंती एवं काव्य कलश में वरिष्ठ साहित्यकार स्व श्रीराम पाण्डेय भार्गव को श्रद्धांजलि दी गई”
    Next Article विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे: सरयू राय

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.