Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में मोदी ने पूछा, नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    ओडिशा में मोदी ने पूछा, नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ओडिशा में मोदी ने पूछा, नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं

    बारीपदा:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वास्थ्य में अचानक आई गिरावट के पीछे ‘साजिश’ की आशंका जताते हुए बुधवार को वादा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी तो वह इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करेगी।

    यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि पांच दशक के अंतराल के बाद केंद्र में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘सवाल ये है कि नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं है न जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। इसलिए 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हमारी सरकार एक स्पेशल कमेटी का गठन करेगी और ये जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत क्यों गिरती जा रही है।’’

    तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले और पटनायक के करीबी माने जाने वाले बीजू जनता दल (बीजद) के नेता वी के पांडियन का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि पूरा ओडिशा चाहता है कि कोई उड़िया राज्य का मुख्यमंत्री बने।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा के लोगों ने राज्य में बीजद के 25 साल के शासन पर पूर्ण विराम लगाने का फैसला किया है।’’

    मोदी ने कहा कि उनके शासन में भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले 10 साल में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

    पटनायक के स्वास्थ्य की स्थिति पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पांडियन ओडिशा के मुख्यमंत्री के हाथ की गतिविधियों को भी नियंत्रित कर रहे हैं।

    शर्मा ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें एक चुनावी सभा में भाषण देते समय पटनायक का एक हाथ तेजी से कांप रहा था और इसे देखकर पांडियन ने उनके हाथ को मेज पर रख दिया।

     

     

     

    शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ लिखा, ‘‘यह बहुत परेशान करने वाला वीडियो है। वी के पांडियन जी श्री नवीन बाबू के हाथों की गतिविधियों को नियंत्रित कर रहे हैं।’’

    पांडियन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई की और पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया। एक उड़िया महिला से शादी करने के बाद वह ओडिशा कैडर में स्थानांतरित हो गए। भाजपा उन्हें ओडिशा की राजनीति में ‘बाहरी’ कहती रही है।

    शर्मा की टिप्पणी के जवाब में, पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि भाजपा गैर-मुद्दों को मुद्दा बनाने के लिए जानी जाती है, इसलिए वह मेरे हाथों को लेकर चर्चा कर रही है। यह निश्चित रूप से काम (चुनावों में) नहीं आएगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी नीतियों के कारण भाजपा का पतन होना :सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article झामुमो नीत गठबंधन ‘लव जिहाद’, ‘घुसपैठ जिहाद’ में शामिल ताकतों को संरक्षण दे रहा है: नड्डा

    Related Posts

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    July 15, 2026

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    July 15, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    सरकार की नीति एक ओर, गम्हरिया की हकीकत दूसरी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    रापचा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 145 में 102 आवेदक सफल

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.