Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BIHAR: भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड ,शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश
    Breaking News बिहार

    BIHAR: भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड ,शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    BIHAR: भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड ,शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश

    भीषण गर्मी ने देश में त्राहिमाम कर दिया है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया है। दिल्ली में 50 डिग्री के करीब (49.9 डिग्री) पहुंचे अधिकतम तापमान ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है। बुधवार को, बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गईं।

     

     

    शेखपुरा के एक स्कूल में भीषण गर्मी की वजह से छात्राओं की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. भीषण गर्मी के कारण शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत मनकौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों में छात्राएं बेहोश हो गईं. प्रचंड गर्मी की वजह से कुछ छात्राएं प्रार्थना के दौरान और कुछ छात्राएं क्लासरूम में बेहोश हो गईं.

     

     

    छात्राओं के बेहोश होने पर शिक्षकों में भी अफरा तफरी मच गई, जबकि छात्राओं के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल में पहुंच गए. बाद में छात्राओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

     

     

    वहीं बेगुसराय के मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी की वजह से करीब 18 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है. बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री के पार है, भीषण गर्मी होने के बावजूद सभी विद्यालय खुले हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिभव कुमार ने गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया
    Next Article तीन महीनों के अंतराल में रक्तदान करने वाले रक्तवीर क्रांति कुमार ने पुरा किया शतकीय रक्तदान

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.