Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, पांच साल के अंदर देशभर में लागू होगा यूसीसी, एक देश-एक चुनाव पर यह कहा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, पांच साल के अंदर देशभर में लागू होगा यूसीसी, एक देश-एक चुनाव पर यह कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, पांच साल के अंदर देशभर में लागू होगा यूसीसी, एक देश-एक चुनाव पर यह कहा
    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के अगले कार्यकाल में ही देशभर में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी. शाह ने कहा कि अगर भाजपा की सत्ता में वापसी होती है तो सभी हितधारकों से व्यापक चर्चा के बाद यूसीसी को लाया जाएगा. एक इंटरव्यू के दौरान अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का अगला कार्यकाल कई मायनों में अहम होगा क्योंकि इसी दौरान एक देश-एक चुनाव को भी लागू किया जाएगा. शाह ने कहा कि अब समय आ गया है, जब देशभर में एक साथ चुनाव हों.

     

     

    शाह बोले- यूसीसी लागू करना हमारी जिम्मेदारी

    शाह ने कहा समान नागरिक संहिता हम पर एक जिम्मेदारी है, जिसे हमारे संविधान निर्माता हम पर, हमारी संसद पर और राज्य विधानसभाओं पर छोड़कर गए हैं. संविधान सभा ने हमारे लिए जो मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए थे, उनमें समान नागरिक संहिता भी शामिल है. यहां तक कि उस समय भी कानूनी विद्वानों जैसे केएम मुंशी, राजेंद्र बाबू, आंबेडकर जी ने कहा था कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होने चाहिए. समान नागरिक संहिता होनी चाहिए.

     

     

    शाह ने कहा समान नागरिक संहिता हम पर एक जिम्मेदारी है, जिसे हमारे संविधान निर्माता हम पर, हमारी संसद पर और राज्य विधानसभाओं पर छोड़कर गए हैं. संविधान सभा ने हमारे लिए जो मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए थे, उनमें समान नागरिक संहिता भी शामिल है. यहां तक कि उस समय भी कानूनी विशेषज्ञों जैसे केएम मुंशी, राजेंद्र बाबू, अंबेडकर जी ने कहा था कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होने चाहिए. समान नागरिक संहिता होनी चाहिए.

     

     

    एक देश एक चुनाव भी अगले कार्यकाल लागू करने की तैयारी

    एक देश एक चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा ‘पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद समिति का गठन किया था. मैं भी उसका सदस्य था. यह रिपोर्ट जमा कर दी गई है और अब समय भी आ गया है, जब देश में चुनाव एक साथ कराए जाएं. उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में ही इसे लागू करने की कोशिश की जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा एक साथ चुनाव कराने से चुनाव की लागत भी कम होगी. इन आम चुनाव में मतदाता भीषण गर्मी से परेशान हैं और इसका असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ा है. ऐसे में क्या चुनाव गर्मी के बजाय सर्दियों के मौसम में कराए जा सकते हैं? इसके जवाब में शाह ने कहा कि हम इस पर विचार कर सकते हैं. ऐसा हो सकता है. अभी स्कूली छात्रों की छुट्टियां चल रही हैं, जिसके चलते काफी परेशानी होती है. समय के साथ चुनाव होते होते गर्मियों के मौसम में होने लगे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलेक्ट्रिक कार अब 10 मिनट में चार्ज होगी, भारतीय मूल के शोधकर्ता ने खोज निकाली खास तकनीक
    Next Article दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग, सुको में लगाई याचिका

    Related Posts

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    July 9, 2026

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    July 9, 2026

    चौका में 10 लाख की मांग: JSSC में नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल पुलिस हिरासत में

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.