Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी साहित्य जगत के युग पुरुष डाॅ. रसिक बिहारी ओझा ” निर्भीक” जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भोजपुरी साहित्य जगत के युग पुरुष डाॅ. रसिक बिहारी ओझा ” निर्भीक” जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी साहित्य जगत के युग पुरुष डाॅ. रसिक बिहारी ओझा ” निर्भीक” जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

    नगर के अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ द्वारा स्थानीय तुलसी भवन के मानस मण्डपम् में परिषद के पूर्व प्रधान सचिव एवं भोजपुरी साहित्य जगत के युग पुरुष डाॅ. रसिक बिहारी ओझा ” निर्भीक” जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
    इस अवसर पर विगत वर्षों की भाँति भोजपुरी – हिन्दी साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रवर समिति सदस्य श्री महेन्द्र प्रसाद सिंह (नई दिल्ली) को मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डाॅ० अंगद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स के पूर्व उप महप्रबंधक श्री चन्द्रेश्वर खां द्वारा संयुक्त रुप से “निर्भीक स्मृति सम्मान – २०२४” के रुप में अंगवस्त्रम् , पगड़ी, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवम् नगद मानदेय राशि प्रदान की गयी । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परिषद् के मुख पत्र “लुकार” के ४४वें अंक , जो कि अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के २७ वें (जमशेदपुर) अधिवेशन विशेषांक के रुप में प्रकाशित है का लोकार्पण किया गया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष श्री प्रसेनजित तिवारी एवं संचालन साहित्य सचिव श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने की ।
    कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं डाॅ. निर्भीक के चित्र पर पुष्पार्पण के बाद संयुक्त सचिव श्रीमती माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना से हुई —
    ” जगतव्यापिनी के जय जय जय
    हँसवाहिनी के जय जय जय!!”
    ततपश्चात् प्रधान सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने अपने स्वागत वक्तव्य के दौरान उपस्थित साहित्य साधकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए परिषद द्वारा पिछले ग्यारह वर्षो से दिये जाने वाले डाॅ ० निर्भीक स्मृति सम्मान की विस्तार से चर्चा की । निर्भीक जी के प्रति काव्यात्मक श्रद्धांजलि सर्वश्री यमुना तिवारी ‘व्यथित’ एवं कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने प्रस्तुत किया ।

    सम्मानित अतिथि का साहित्यिक परिचय प्रकाशन सचिव श्री हरिहर राय चौहान ने प्रस्तुत किया । अपने संंबोधन के दौरान मुख्य अतिथि डाॅ० अंगद तिवारी ने कहा कि भोजपुरी की ताजगी मेरे मन को हमेशा आनंदित करती है। डाॅ० निर्भीक जी के कृतित्व को अधिकाधिक पढने और समझने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि श्री खां ने बताया कि डाॅ० निर्भीक के साथ मैं बहुत लम्बे समय तक जुड़ा रहा। वे मेरे बहुत आत्मीय थे। भोजपुरी भाषी लोगों को अपनी भाषा का प्रयोग बिना किसी भय और झिझक के करना चाहिए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकसित भारत का सपना हो साकार इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार : काले
    Next Article केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने इंडी गठबंधन को बताया भ्रष्टाचार और लूट का संवाहक, कहा- पिछले बार से अधिक मतों से विजयी होंगे बिद्युत महतो, केंद्र सरकार के पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाने के प्रस्ताव को राज्यों से नही मिल रहा समर्थन

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.