Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskMay 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता

     

     

    आज रविवार के दिन मानगो बावन गोड़ा चौक से लेकर चेपापुल तक एवं मानगो गोलचककर से डिमना रोड तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहन्ति के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पदयात्रा एवं जनसम्पर्क अभियान चलाकर वोट की अपील की, इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती एवं मंत्री बन्ना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनकर भव्य स्वागत किया.

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमे एक बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है.इंडिया गठबंधन की लहर देश भर में हैं.

     

     

    भाजपा का चेहरा मुरझाया हुआ है, 2014 में महंगाई के नाम पर भाजपा ने चुनाव लड़ा और गैस सिलेंडर दिखाकर हल्ला किया, डीजल और पेट्रोल पर राजनीति की.सत्ता में आने के बाद भाजपा महंगाइ को भूल गई.किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली,भाजपा का सब वादा जुमला साबित हुआ.ये 2024 आपके सफल निर्णय का – समय है.राज्य सरकार ने किसान जनता के हित में कई काम किया. हमारी सरकार ने सभी को पेंशन दिया.

     

     

     

    मोदी सरकार में गैस के दाम को चार सौ से बारह सौ कर दिया गया.लेकिन इस बार राज्य और देश की जनता इंडिया गठबंधन को वोट देकर भाजपा को जबाब देगी.इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव में लहर बनी हुई है.बन्ना ने कहा कि झूठे केस में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया.मैं वृहद,उन्नत एवं समृद्ध जमशेदपुर की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हूँ.

     

     

    इसी क्रम में कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल एम०जी०एम० का निर्माण,मानगो को जाममुक्त बनाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बस पड़ाव का निर्माण,यातायात को नियंत्रित करने हेतु सभी सड़कों का चौड़ीकरण,पुल-पुलियों का निर्माण,सर्वजन पैसन योजनाओं को प्रत्येक घरों में पहुंचाने जैसे जनहित के कार्य निर्बाध जारी है.

     

     

    उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र वासियों से विकास के लिए समीर मोहंती को तीर कमान छाप पर वोट देकर भारी मतों से जीताने का आह्वान किया.

    झारखंड ही नहीं पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना, गोलमुरी बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर पहुंचाया पीएम मोदी का प्रणाम और पहले मतदान फिर जलपान का संदेश
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.