Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा”
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा”

    लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है, और चार जून के बाद सरकार बनाएगा ।

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे ।

     

     

    खरगे ने कहा, ”देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हिंदुस्तान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदाई तय कर दी है। चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन नई सरकार बनाने जा रहा है।”

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ताकत की बात करते हैं, लेकिन वह बार बार संविधान बदलने की बात करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते?

    खरगे ने कहा कि यह देश के भविष्य का चुनाव हैं, सबके हक को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को बचाने के लिये सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना हैं तो सबको एकजुट होना पड़ेगा ।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ”यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ, गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां हैं। दूसरी तरफ, अमीरों के पक्ष में खड़े होने वाले लोग हैं।”

    उन्होंने कहा, ”हमारी लड़ाई गरीबों की ओर से है, जिन्हें खाना नहीं मिलता और नौकरी नहीं मिलती। हमारा गठबंधन देश में फैली बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है।”

    पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में 79 लोकसभा सीटें जीतेगा, और सिर्फ एक सीट पर ही मुकाबला है ।

    ''चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा'' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
    Next Article खेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.