Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झूठे वादों एवं जुमलों को सुन-सुन कर थक चुकी जमशेदपुर की जनता : सीएम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झूठे वादों एवं जुमलों को सुन-सुन कर थक चुकी जमशेदपुर की जनता : सीएम

    News DeskBy News DeskMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झूठे वादों एवं जुमलों को सुन-सुन कर थक चुकी जमशेदपुर की जनता : सीएम

    जमशेदपुर में आयोजित सभा में सीएम चंपाई सोरेन ने बीजेपी पर बोला जमकर हमला

    जमशेदपुर : देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड का सियासी पारा भी गर्म है। पक्ष और विपक्ष की ओर से बयानबाजी तेज हो गयी है। इस बीच सीएम चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर में आयोजित दोनों सभा में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठे वादों एवं जुमलों को सुन-सुन कर थक चुकी जमशेदपुर की जनता “परिवर्तन” की तैयारी में है। इस बार एक गरीब किसान का बेटा, समीर कुमार मोहंती, सांसद के तौर पर यहां रहने वाले 23 लाख लोगों का प्रतिनिधि बनेगा तथा उनके हर सुख-दुख का भागीदार बनेगा।
    झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 2004 लोकसभा चुनाव की याद दिलायी और कहा है कि क्या आपको साल 2004 का लोकसभा चुनाव याद है। उस समय के माहौल को याद कीजिए और 4 जून को “चौंकाने वाले परिणामों” का इंतजार कीजिए।

     

    बता दें कि साल 1999 से 2004 तक केंद्र में एनडीए की सरकार थी। सफलता पूर्वक सरकार चलाने के बाद भाजपा ने शाइनिंग इंडिया और फील गुड का नारा दिया, लेकिन 2004 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उन्हें 145 सीटें मिली थी। वहीं, झारखंड की बात करें तो कांग्रेस को 14 में से 6 सीटें, झामुमो को 4, राजद को दो, जबकि भाजपा और लेफ्ट को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था।

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने यह भी दावा किया है कि झारखंड समेत पूरे देश की जनता यह देख रही है कि गांव से लेकर शहर तक और मोहल्लों से लेकर बाजारों तक, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जनता का स्नेह, सहयोग व समर्थन मिल रहा है। उनका दावा है कि पिछले चार वर्षों में हर जरूरतमंद परिवार तक सरकार पहुंची और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। रोटी, कपड़ा, मकान, पेंशन समेत शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने में हमारी सरकार काफी हद तक सफल रही।

     

    पोटका:राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जमशेदपुर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे शुमार पोटका प्रखंड में आयोजित एक सभा कों सम्बोधित किया, वें हवाई मार्ग से हेलीकोप्टर के माध्यम से सीधे सभा स्थल पर पहुंचे, इस दौरान उनके साथ राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता एवं इंडी प्रत्याशी समीर मोहंती भी मौजूद रहे, वहीँ पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार के अगुवाई मे सभा का आयोजन किया गया था, सभी ने इस दौरान इंडी प्रत्याशी कों जीत दिलवाने का संकल्प लिया, मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा,

     

     

     

    उन्होंने कहा की काला धन से लेकर मेहँगाई और गैस से लेकर आवास जैसी तमाम केंद्र सरकार की योजनाएं केवल जुमला निकला, उलटे झारखण्ड सरकार ने खुद से ही आबुआ आवास की योजना शुरू की और कुल 20 लाख पक्का घर बनाया जायेगा, उन्होंने कहा की राज्य सरकार के विकास की गति कों रोकने के लिए झूठे मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कों जेल भेजा गया है, लेकिन अब इस चुनाव मे जनता केंद्र सरकार और भाजपा कों जवाब देगी.

    झूठे वादों एवं जुमलों को सुन-सुन कर थक चुकी जमशेदपुर की जनता : सीएम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौथा चरण: 96 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट के लिए सोमवार को मतदान होगा
    Next Article भाजयुमो जिला महामंत्री पूर्वी विधानसभा के युवा संपर्क के सयोजक अभिमन्यु सिंह चौहान दो मंडलों बर्मामाइंस ,गोलमुरी युवा संपर्क किया

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.