Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन तैयारियों की हुई समीक्षा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन तैयारियों की हुई समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन तैयारियों की हुई समीक्षा

    *सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन स्थल की साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को कमियों अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिया गया निर्देश*

    आज दिनांक 10.05.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव को लेकर किए जा रहे अद्यतन कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    आहूत बैठक में समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन हेतु प्रखंडवार स्थलों का समीक्षा करते हुए आवासन स्थल में मूलभूत सुविधाओं साफ सफाई बिजली पानी आदि के बारे जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव का तिथि नजदीक आ गया है, ऐसे में जहां भी अगर कोई कार्य लंबित है तो उसे शीघ्र पूर्ण कराएं, सभी आवासन स्थल में आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली तथा शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करें, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा भी दें। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को लंबित कार्यों वाले स्थानों में आवासन स्थल का पुनः भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को उपायुक्त ने आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने सभी मतदान केंद्रों सहित आवासन ठहराव स्थल में साफ सफाई, शौचालय बिजली, पीने का पानी, सहि अन्य जरूरी बिंदुओं पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करते हुए कमियों को अविलंब दुरुस्त करने एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर से भाजपा प्रचण्ड मतों से तीसरी बार विजय हासिल करेंगी: राजेश शुक्ल
    Next Article नया पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन में बने सुविधा केंद्र में आज 15 मत, पोस्टल बैलेट से प्राप्त हुए

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.