Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएगी हीरामंडी की अभिनेत्रियां
    Headlines सिनेमा

    द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएगी हीरामंडी की अभिनेत्रियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएगी हीरामंडी की अभिनेत्रियां
    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों मुख्य भूमिकाओं में है।इन दिनों तमाम अभिनेत्रियों सीरीज के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अब हीरामंडी की टोली कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएगी।शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है।

     

     

    नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें सोनाक्षी सहित सभी अभिनेत्रियां कपिल के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।उन्होंने लिखा, हीरामंडी की सुंदरियां हमारे साथ हंसने के लिए यहां हैं। क्या आप इस शाही कॉमेडी के लिए तैयार हैं?बता दें, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड को आप शनिवार (11 मई) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।प्रोमो की शुरूआत में सभी अभिनेत्रियां पानीपुरी के स्टॉल पर खड़ी नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा दुकानदार बने हुए है, जिन्हें भैया बुलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा सभी को पानीपुरी खिलाने के लिए कहती हैं। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि पानीपुरी खत्म है जी।

     

     

    सोनाक्षी इसकी वजह पूछती हैं तो कपिल कहते हैं, जो भैया बोलती है, उनके लिए खत्म है। इसके बाद सभी जोर से ठहाका लगाते हैं।कपिल शर्मा को सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी के बारे में भी सवाल करते हुए देखा जा सकता है। वह सोनाक्षी से कहते हैं कि आलिया ने शादी कर ली और कियारा ने भी कर ली।

     

     

    उनके इतना कहते ही सोनाक्षी बोल पड़ती है कि जले पर नमक छिड़क रहे हो। वह जानता है कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है।शो के नए एपिसोड में वेब सीरीज हीरामंडी में काम करने को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। शूटिंग के दौरान रीटेक देने के सवाल पर सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने 12 से ज्यादा रीटेक नहीं दिए। वहीं, ऋचा चड्ढा ने सभी को चौंकाते हुए कहा कि उन्होंने 99 रीटेक दिए थे। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एपिसोड में कई खुलासे होने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मचारी होंगे वापिस
    Next Article राष्ट्रपति ने वैजयंती माला-चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.