Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मचारी होंगे वापिस
    Breaking News Headlines

    एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मचारी होंगे वापिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मचारी होंगे वापिस
    नई दिल्ली. एअर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। चीफ लेबर कमिश्नर ने टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को वापिस लेने का फैसला किया है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले 300 से ज्यादा कर्मचारी बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे थे।

     

     

    इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया। इस वजह से बुधवार के साथ ही बृहस्पतिवार को भी विमानों के संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थी। इसके बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू के 25 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक नौकरी पर वापस आने का अल्टीमेटम भी दिया था।

     

     

    इसके बाद चीफ लेबर कमिश्नर के सामने कर्मचारियों का दल और एअर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी बैठे और हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हो गए।

     

     

    चीफ लेबर कमिश्नर की ओर से कहा गया है कि बर्खास्त केबिन क्रू के 25 सदस्यों को एअर इंडिया ड्यूटी पर ज्वाइन कराने को राजी हो गया है। साथ ही एअर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने पर भी सहमत हो गया है। इन कर्मचारियों की बगावत के पीछे का कारण नौकरी की नई शर्तें हैं। ये सभी कर्मचारी इस नई शर्त का ही विरोध कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश का 5-0 से किया क्लीन स्वीप
    Next Article द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएगी हीरामंडी की अभिनेत्रियां

    Related Posts

    मानगो गोकुल नगर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

    June 22, 2025

    गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    June 22, 2025

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश

    June 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो गोकुल नगर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

    गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश

    अर्पण संस्था द्वारा भव्य महा रक्तदान शिविर का आयोजन, अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन – 1500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

    जमशेदपुर: भूमिहार महिला समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

    हजारीबाग: दिनदहाड़े ज्वेलर्स में 6 राउंड फायरिंग, वारदात CCTV में कैद

    संवेदक की लापरवाही बनी लोगों की परेशानी का कारण, खजुरी-लाइकापुर मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के दौरान डायवर्सन नहीं बनाए जाने से आवागमन बाधित!

    गोकुलनगर में 350 घरों को हटाने के आदेश पर सांसद विद्युत महतो ने लिया संज्ञान

    प्राचीन परंपराओं को समेटे आधुनिक युग का योगा

    शशि थरूर बनाम कांग्रेस: अंतर्मंथन या बगावत की आहट?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.