बीते दिन जमशेदपुर के बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान के सामने मोनू सिंह नामक युवक पर गोली चलाने के मामले में कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर चलाई गई थी गोली, कन्हैया सिंह के कहने पर तीन शूटर ने मोनू सिंह के घर पर जाकर उसके ऊपर चलाई थी गोली, गोली मोनू सिंह के हाथ और पेट में लगी थी मोनू सिंह के अलावा पड़ोस में रह रही एक महिला भी घायल हुई थी साथ ही मोनू सिंह के घर पर काम कर रहा एक राजमिस्त्री भी गोली लगने से घायल हुआ था.
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गणेश नगर सीदो- कान्हू मैदान के समीप हुए गोलीचालन की घटना के आरोपी कन्हैया सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि उक्त गोलीकांड में विजय सिंह उर्फ मोनू के साथ महिला और एक अन्य घायल हुए थे.
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उक्त गोलीकांड को अंजाम दिया गया था. कन्हैया सिंह कुख्यात अपराधकर्मी अखिलेश सिंह का सहयोगी है. कन्हैया सिंह की नजर मोनू की सास के संपत्ति पर था. जिसे वह लेना चाहता था.
इसी का विरोध करने पर कन्हैया सिंह ने बाहरी शूटरों से मोनू पर गोली चलवाई थी. उन्होंने बताया कि कन्हैया का नाम आने के बाद लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही थी. उन्होंने बताया कि शूटरों की तलाश चल रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

