Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने चाईबासा की सभा में संविधान की किताब दिखाकर कहा- “भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है”
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राहुल गांधी ने चाईबासा की सभा में संविधान की किताब दिखाकर कहा- “भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024Updated:May 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी ने चाईबासा की सभा में संविधान की किताब दिखाकर कहा- “भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है”

     

    चाईबासा: सिंहभूम संसदीय सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंगलवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा।

    चाईबासा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है. भारतीय जनता पार्टी आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है. हमारा संकल्प है कि हम उन्हें यह अधिकार दिलाएंगे.

    चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड आए राहुल गांधी ने चाईबासा में उसी टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी. उन्होंने सिंहभूम सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए वोट मांगे.

     

    राहुल गांधी ने सभा में भारतीय संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कि कहा कि भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है. इस देश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को जो भी मिला है, वह इस किताब की बदौलत मिला है. हमारे बड़े नेताओं ने इस किताब के लिए कुर्बानी दी थी. संविधान की इसी किताब की बदौलत आपको आरक्षण, नौकरियां मिलती हैं. इस किताब को भाजपा खत्म करना चाहती है और हम इसके लिए जान देने को तैयार हैं.

     

     

    कांग्रेस नेता ने देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की कम भागीदारी का सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की देश में कुल आबादी आठ फीसदी है. लेकिन, इस हिसाब से उन्हें 100 रुपए में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं है. राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों, पिछड़ों, दलितों के हर परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए उनके बैंक अकाउंट में डालने का वादा किया.

     

    उन्होंने कहा कि हम देश में करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे. उन्होंने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को पहली नौकरी देने, मनरेगा में रोजाना की मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने का भी वादा किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर देश में 50 परसेंट के आरक्षण का लिमिट खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को आदिवासी होने के कारण गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. इस जनसभा को झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया.

     

     

    चाईबासा: सिंहभूम संसदीय सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंगलवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा।

    सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनसभा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार राहुल गांधी के निशाने पर रहे। मुस्लिम आरक्षण, संविधान में बदलाव, आदिवासियों पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार, आरक्षण समाप्त करने सहित कई अन्य मद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चौतरफा गिरने की कोशिश की। गरीब परिवारों की महिला सदस्य को साल में एक लाख रुपए दिये जाने के इंडी गठबंधन के वादे को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि 22 उद्योगपतियों को अमीर बनाया जा रहा है, जबकि हिंदी गठबंधन की सरकार देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। इसे कोई छीन नहीं सकता है।

     

     

     

    जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। जुमलाबाजी के जरिए मतदाताओं को भ्रमित कर रही है। बेरोज़गारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। आदिवासी मूलवासी को धोखा दिया है। हम आदिवासी की परंपरा व संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री चाईबासा आकर आदिवासी मूलवासी के हित के बारे में कुछ नहीं कहा। आरक्षण विरोधी है। संविधान विरोधी है। जोबा मांझी को जिताने की अपील। शहीद देवेंद्र मांझी की शहादत को याद करते हुए जीताना है। गठबंधन सरकार स्थानीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी।

     

    जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि वोट के चोट से तानाशाही सरकार को सबक सिखाना है। 13 मई को सभी लोग तीर कमान पर वोट देकर इंडी गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी को जिताईये और दिल्ली भेजिए। तभी केंद्र सरकार को करारा जवाब मिलेगा।‌

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
    Next Article गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.