Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी झामुमो विधायक समीर मोहंती ने किया नामांकन दाखिल,मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर: लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी झामुमो विधायक समीर मोहंती ने किया नामांकन दाखिल,मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर: लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी झामुमो विधायक समीर मोहंती ने किया नामांकन दाखिल,मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

    जमशेदपुर: बौद्धि मैदान मे इण्डिया गठबंधन के नामांकन सभा का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुवा माझी, विधायक समेत महागठबंधन के तमाम मुख्य नेता मौजूद रहे

    जमशेदपुर: लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में बहरागोड़ा से झामुमो विधायक समीर मोहंती ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन से पूर्व मोहंती ने अपने आवास में पूजा- अर्चना की. इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ रहा. रवाना होने से पूर्व उनकी सुपुत्री ने गले लगकर उनका उत्साह बढ़ाया.

     

    वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि देश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. इंडिया गठबंधन मजबूत है और हम पूरी मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ने जा रहे हैं. देश में किसी का लहर नहीं चल रहा है. वहीं पीएम मोदी के चाईबासा दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल है कोई कहीं आ जा सकता है हमारे गठबंधन और प्रत्याशी पर कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है.

    इधर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने समीर मोहंती के जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि देश जुमलों की सरकार से त्रस्त हो चुका है. प्रधानमंत्री के पास आज कोई मुद्दा नहीं है जिसे वे जनता के बीच रख सकें. अब वे अपने चुनावी सभाओं में पाकिस्तान का जिक्र कर रहे हैं. दुनिया के सबसे बड़े बलात्कारी के साथ मंच साझा कर रहे हैं. बीजेपी महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से विफल साबित रही है. दस साल के कार्यालय में मोदी सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने का कोई मुद्दा नहीं है यही मोदी सरकार की विफलता है.

     

     

    भट्टचार्य ने कहा कि जमशेदपुर की जनता इस बार मन बना चुकी है. समीर मोहंती को जीत से कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने बताया कि समीर के नामांकन में लाखों की संख्या में जुटे गांव से लेकर शहर तक की जनता इस बात का गवाह है कि जमशेदपुर में बदलाव होने जा रहा है. वही ईडी के रडार पर आने के सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाली हूं किसी से डरने वाला नहीं हूं. मैं हर तरह के जांच के लिए तैयार हूं.

     

    इससे पूर्व समीर मोहंती के नामांकन से पूर्व विशाल सभा का आयोजन साकची स्थित बोधि मैदान में किया गया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राजयसभा सांसद महुआ माझी, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कांग्रेस, राजद, सीपीआई समेत तमाम घटक दलों के नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी ने मिलकर प्रत्याशी समीर मोहंती को जीत दिलवाने का संकल्प लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरायबरेली से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया और बहन प्रियंका रही मौजूद
    Next Article ओड़िसा राजभवन जाकर मनाया महामहिम राज्यपाल का जन्मदिन, लगा बधाईयों का तांता

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.