Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR : विधायक सरयू राय ने विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण ,तस्वीरें खींच कर संबंधित विभागों को भेजा और अविलंब सफाई कराने का निर्देश दिया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    JAMSHEDPUR : विधायक सरयू राय ने विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण ,तस्वीरें खींच कर संबंधित विभागों को भेजा और अविलंब सफाई कराने का निर्देश दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आज सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक छायानगर, चंडीनगर, कल्याणनगर, स्लैग रोड, नीति बाग, धोबीघाट, भालूबाशा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान दर्जनों लोगों से भेंट हुई और क्षेत्र में साफ-सफाई, जलनिकासी, विद्युत आपूर्ति, पेयजलापूर्ति आदि विषयों पर उनसे जानकारियां मिलीं। अविलंब टाटा स्टील यूवाईएसएल के पदाधिकारियों तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास किया।

     

    भ्रमण के दौरान पाया कि सभी मोहल्लों में साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत लचर है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। तस्वीरें खींच कर संबंधित विभागों को भेजा और अविलंब सफाई कराने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान पूरे ढाई घंटे में किसी भी स्थान पर जेएएनसी के सफाईकर्मी नहीं दिखे। लोगों ने शिकायत की कि बार-बार फोन से सूचना देने के बावजूद सफाईकर्मी नालियों और गलियों की सफाई के प्रति कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं।

     

     

    टाटा स्टील की तरफ से स्लैग रोड में बड़े नाला की उड़ाही के बाद निकली हुई गंदगी को सड़क के किनारे ही छोड़ दिया गया है। स्लैग रोड पर बालू और गिट्टी का व्यापार होते हुए दिखा जिसके बारे में सीतारामडेरा थाना के बड़ा बाबू को सूचित किया और पता करने का निर्देश दिया कि बालू और गिट्टी का यह व्यापार वैध है या अवैध, इसकी जांच कर कार्रवाई करें।

     

     

     

    टाटा स्टील का संबंधित विभाग भी सड़क पर बालू-गिट्टी के व्यापार के प्रति सचेत नहीं है। नाले के किनारे बसे हुए आश्रम वासियों ने शिकायत की कि स्लैग रोड पर डीएवी स्कूल के आगे नाले की सफाई नहीं होती। नतीजतन बरसात के दिनों में नाले का पानी आश्रमों के भीतर घुस जाता है। नाले का अतिक्रमण न हो, इसके प्रति भी टाटा स्टील का संबंधित विभाग सचेष्ट प्रतीत नहीं हो रहा है। स्लैग रोड के किनारे बने हुए गंगोत्री अपार्टमेंट में हर साल बरसात के समय पानी घुस जाता है, जिससे भूतल पर रहने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसकी स्थायी व्यवस्था कराने के बारे में टाटा स्टील के अधिकारियों से बात की।

     

     

     

    भालूबाशा-धोबीघाट के लोगों की शिकायत थी कि जुस्को की तरफ से पिछले पांच वर्षों से उन्हें पानी का बिल नहीं दिया जा रहा है। वे व्यक्तिगत और सामूहिक रूप में उनके कार्यालय में जाकर बिल जमा करने का प्रयास करते हैं परंतु बिल नहीं दिया जाता है। इसी तरह नीति बाग कालोनी के निवासियों ने शिकायत की कि एक साल से अधिक समय हो गया, जुस्को की ओर से पेयजल का कनेक्शन घरों में नहीं दिया गया और पाईप बिछाने के क्रम में तोड़ दी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। 50 प्रतिशत से अधिक निवासियों ने पेयजलापूर्ति का फार्म भी जमा किया और शेष लोग भी फार्म जमा करने के लिए तैयार हैं परंतु जुस्को पानी की आपूर्ति करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। घटनास्थल से ही जुस्को के पेयजल महाप्रबंधक को वस्तुस्थिति की जानकारी दी। उन्होंने इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

     

     

     

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्पष्ट हुआ कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति गलियों और नालियों की सफाई करने तथा मोहल्लों में खड़े कचरे के अंबार को उठाने के प्रति गंभीर नहीं है। किसी भी नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है कि वह नागरिकों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराए और इलाके को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्राथमिकता के साथ निभाए। इस संबंध में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ऐसा लगता है कि जब तक न्यायालय का कोई कड़ा आदेश नहीं आएगा, तब तक जेएएनसी सक्रियता नहीं दिखाएगी। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो जनदबाव बना कर जेएएनसी को नगरपालिका का दायित्वों का पालन करने के लिए मजबूर करना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं, मैं तो देश की सेवा करने के लिए निकला हूं: पीएम मोदी
    Next Article पलामू में चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.