Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष’ की लिखित अष्टावक्रगीता एक मीमांसा’ का हुआ लोकार्पण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तुलसी भवन में अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष’ की लिखित अष्टावक्रगीता एक मीमांसा’ का हुआ लोकार्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष’ की लिखित अष्टावक्रगीता एक मीमांसा’ का हुआ लोकार्पण

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के वरीय एवं ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ कृत ‘मानस के आलोक में अष्टावक्रगीता : एक मीमांसा’ (भाग – एक) का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ० जंग बहादुर पाण्डेय ‘तारेश’ तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की।मौके पर समाजसेवी श्री शिव शंकर सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा टाटा मोटर्स के पूर्व उप महाप्रबंधक डाॅ० चन्द्रेश्वर खाँ विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे, जबकि तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी,bअध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका मंचासीन रहे। इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव सह समिति के अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा दिया गया।

    कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण द्वारा किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा “मानस के आलोक में अष्टावक्रगीता : एक मीमांसा” (भाग – १) का लोकार्पण किया गया । लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया देते हुए श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि यह पुस्तक रामचरित मानस के आलोक में अष्टावक्र गीता की विलक्षण व्याख्या करती है। विषय को बहुत ही सरल तथा सरस तरीके से समझाया गया है। मुख्य अतिथि श्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक निश्चित रूप से उपयोगी है। आजकल पुस्तकों का प्रकाशन बहुत कठिन हो गया है। ऐसे में अशेष जी की पुस्तकों का आना स्वागत योग्य है। जबकि विशिष्ट अतिथि डाॅ० चन्द्रेश्वर खाँ ने पुस्तक को पठनीय बताते हुए कहा कि पुस्तक, अध्ययन करने योग्य है। इस पर अनुसंधान तथा समीक्षा होनी चाहिए।
    कार्यक्रम में रचनाकार का साहित्यिक परिचय गद्य रुप में श्री हरिहर राय चौहान तथा पद्य रुप में श्री यमुना तिवारी व्यथित ने प्रस्तुत किया ।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री / श्रीमती डाॅ० रागिनी भूषण, डाॅ० अजय कुमार ओझा, राम नन्दन प्रसाद, विमल जालान, कन्हैया सिंह सदय, माधव पाण्डेय निर्मल, डाॅ० संजय पाठक सनेही, कन्हैया लाल अग्रवाल, शकुन्तला शर्मा, वीणा कुमारी नंदिनी, सुरेश चन्द्र झा, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, शिवनन्दन सिंह, वरुण प्रभात, दिलीप ओझा, जूही समर्पिता, शैलेन्द्र अस्थाना, ज्योत्सना अस्थाना, अरविन्द विद्रोही, चन्द्रकान्त, अशोक शुभदर्शी, पुनम महानन्द, माधुरी मिश्रा एवं दिनेश चन्द्र पाण्डेय समेत शताधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजलसंकट से जूझ रही धुआँ कॉलोनी बस्ती में पहुंचीं समाजसेवी नीरज सिंह की जलसेवा, अप्पू तिवारी एवं चिंटू सिंह ने जताया आभार
    Next Article चक्रधरपुर:4 मई को इंडी गठबंधन के जनसभा के लिए भीड़ जुटाने की की गई तैयारी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.