Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रधरपुर:4 मई को इंडी गठबंधन के जनसभा के लिए भीड़ जुटाने की की गई तैयारी
    Breaking News झारखंड

    चक्रधरपुर:4 मई को इंडी गठबंधन के जनसभा के लिए भीड़ जुटाने की की गई तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देश का लोकतंत्र और आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए इंडी गठबंधन को वोट देने की अपील, संविधान बदलने, राज्य के सवा लाख करोड़, और आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर भाजपा को घरेंगे आगामी 4 मई को इंडिया गठबंधन के जनसभा के लिए भीड़ जुटाने की की गई तैयारी चक्रधरपुर। देश के प्रधानमंत्री के 400 पार के नारे में बहुत कुछ छिपा है। संविधान बदलने का प्रयास, एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने, केंद्र सरकार के पास लंबित पड़े झारखंड राज्य के सवा लाख करोड़ राशि , सरना कोड लागू करने सहित आठ दस मुद्दों पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 3 मई को सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के चाईबासा के जनसभा में क्या संदेश होगा इस पर इंडिया हाथ बंधन की नजर है।

     

    इसके अलावा इस जन सभा में आदिवासी बहुल झारखंड राज्य के लिए प्रधान मंत्री का संदेश और भाजपा नेताओं के वक्तव्य पर इंडिया गठबंधन का नजर टिका रहेगा। यह बात झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा। श्री उरांव ने कहा की इन मुद्दों पर इंडिया गठबंधन का 4 मई को चक्रधरपुर विधानसभा के सिलफोड़ी पंचायत में आयोजित होने वाले मुख्य मंत्री चंपई सोरेन मुख्य आतिथ्य की जनसभा में भाजपा को घेरेंगे। देश के लोकतंत्र को बचाने और झारखंड के आदिवासियों का अस्तित्व की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में लोगो को वोट कर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील करेगें।

     

    इस जनसभा में चक्रधरपुर , चाईबासा, मझगांव सहित खरसावां सरायकेला सहित विभिन्न ब्लॉक व पंचायतों के लोगो की भीड़ जुटाएंगे। जनसभा में शामिल होने वाले लोगो के लिए वाहनों, भोजन और पानी की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। चक्रधरपुर के सिलफोड़ी पंचायत के बूढीगोड़ा मैदान में आयोजित होने वाले जनसभा में भीड़ के टारगेट को हर हाल में पूरा करने पर गहन चर्चा की गई तथा इसका खाका तैयार किया गया।

     

     

    जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। जनसभा में समर्थको को शामिल करने के लिए आवश्यक संख्या में वाहन नाश्ता और पानी की व्यवस्था कराने की बात कही गई। जनसभा में मुख्य मंत्री चम्पई सोरेन, राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जोबा माझी , चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव मझगांव के विधायक निरल पूर्ति, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई, जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरीन,जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, शामिल होंगे।

     

     

    उरांव ने आदिवासियों की अस्तित्व की रक्षा के लिए आगामी 4 मई के इंडी गठबंधन के इस जनसभा में भारी से भारी संख्या में लोगो को उपस्थित होने की अपील की है। आज के इस बैठक में अन्यों में से राहुल आदित्य,सोना देवगम,युवा नेता सन्नी उरांव,प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई ,जिला परिषद मीना जोंको, काग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुराय चौधरी, युवा नेता प्रीतम बंकिरा,विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, जिला प्रवक्ता से दिनेश जेना, सहित, झामुमो के केंद्रीय , जिला, प्रखंड, मानकी, मुंडा कमेटी इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष’ की लिखित अष्टावक्रगीता एक मीमांसा’ का हुआ लोकार्पण
    Next Article योग से मेरे जीवन में बदलाव आया : समायरा संधू

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.